Hamirpur: जंगल में मिला लापता युवक का कंकाल, परिजनों ने लगाया हत्या कर गाड़ने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Hamirpur News: सदर कोतवाली क्षेत्र में लापता युवक का कंकाल जंगल में पड़ा मिला है। परिजनों नें हत्या कर गाड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विस्तार
हमीरपुर जिले में सदर कोतवाली के शीतलपुर व चंदूपुर गांव के जंगलों में लापता युवक की कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। लापता युवक के परिजनों ने पैर से शिनाख्त की। पुलिस ने परिजनों के डीएनए सैंपल लेकर जांच के भेजने की बात कह रही है। पुलिस को बृहस्पतिवार को शीतलपुर और चंदूपुर गांव के जंगल के पास अलग-अलग स्थानों से मानव अस्थियां मिलने की सूचना मिली।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।शुक्रवार को मौके पर दो हड्डियां मिली, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। मिट्टी से सना एक पैर मिला है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि 17 जनवरी को बाबूलाल निवासी कनौटा ने अपने पुत्र जितेंद्र (22)के गुमशुदा होने की सूचना दर्ज कराई थी। युवक 31 दिसम्बर से लापता था।
शव को कहीं जमीन में गाड़ गया है
परिजनों ने अस्थियां जितेंद्र के होने की आशंका व्यक्त की है। कोतवाल का कहना है कि हड्डियां लापता युवक की हैं, इसकी पुष्टि डीएनए जांच के बाद होगी। लापता युवक के परिवार के मानसिंह का कहना है कि शव को कहीं जमीन में गाड़ गया है, जो पैर मिला है उसमें मिट्टी लगी हुई है।