फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six year old innocent girl brutally murdered in Kanpur

यूपी: कानपुर में छह साल की बच्ची की नृशंस हत्या, सीएम योगी ने लिया संज्ञान, कहा आरोपियों को मिलेगी सजा

Sun, 15 Nov 2020 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Nov 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
Six year old innocent girl brutally murdered in Kanpur
सीएम योगी ने कानपुर में हुई मासूम की हत्या के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए - फोटो : amar ujala
कानपुर के घाटमपुर में छह साल की मासूम की हत्या का सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान। सीएम ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


घाटमपुर सीट से विधायक उपेंद्र ने परिजनों को आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने कहा है कि इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा मिलेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र से रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था।
विज्ञापन


यहां छह साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर उसका क्षत विक्षत शव फेंक दिया गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने घटना को संज्ञान लेते हुए ट्वीट कर आराेपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Six year old innocent girl brutally murdered in Kanpur
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर क्षेत्र के में हत्या की यह वारदात हुई थी। ग्रामीण करन संखवार की छह साल की बेटी की दर्दनाक तरीके से हत्या की गई थी। रविवार सुबह बच्ची का शव निर्वस्त्र अवस्था में गांव के पास मिला था। शनिवार को दिवाली के दिन इस वारदात को अंजाम दिया गया था। 

अभीतक मिली जानकारी के अनुसार दिवाली की रात को तांत्रिक द्वारा मासूम बच्ची की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed