{"_id":"6a24289abca3c6f1120d9adf","slug":"six-year-old-granddaughter-told-her-grandmother-that-her-father-had-killed-her-mother-by-electrocuting-her-2026-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम बेटी ने खोला मां की मौत का राज: नानी से कहा-पापा ने मम्मी को करंट लगा मार डाला, कब्र खोदकर निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बेटी ने खोला मां की मौत का राज: नानी से कहा-पापा ने मम्मी को करंट लगा मार डाला, कब्र खोदकर निकाला गया शव
Sun, 07 Jun 2026 05:42 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:42 PM IST
सार
Kanpur News: हत्या के आरोप पर पुलिस ने 10 दिन पूर्व दफनाए गए महिला के शव को कब्र खोदकर निकलवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
महिला के शव को कब्र खोदकर निकलवाया गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छह वर्षीय नातिन ने अपनी नानी को बताया कि पापा ने मम्मी को पीटा फिर करंट लगाकर मार डाला। इस पर मृतका की मां ने अधिकारियों से न्याय की मांग की। शनिवार को पुलिस ने बेकनगंज में 10 दिन पहले दफनाया गया महिला का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया है।
अनवरगंज निवासी शकीला के अनुसार उन्होंने बेटी निशा कौशर (41) का निकाह 19 वर्ष पहले रिजवी रोड निवासी टेलर इंतजार अहमद से किया था। उनके चार बच्चे इमरान, जीशान, अरबिया, अदीबा हैं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद बेटी को प्रताड़ित करता था। 26 मई की रात ससुरालीजनों ने फोनकर निशा की फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत की जानकारी दी। 27 मई की सुबह बकरमंडी स्थित कब्रिस्तान में शव दफना दिया।

परिजनों ने की न्याय की मांग
मां के अनुसार उनकी छह वर्षीय नातिन अरबिया ने उन्हें बताया कि घटना वाले दिन पापा ने मम्मी को पीटा और सिर दीवार में लड़ा दिया। इसके बाद तार से करंट लगा कर मम्मी का मार डाला। इस पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी, और सीएमओ को पत्र लिख न्याय की मांग की।

कब्र से शव निकलवाकर कराया गया पोस्टमार्टम
शनिवार सुबह बेकनगंज पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ शव को कब्र से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेकनगंज इंस्पेक्टर मो. मतीन खान ने बताया कि महिला की मौत की असल वजह जानने के लिए कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।