फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   six seats and 32 bjp candidate

इन 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा के 32 दावेदार

Tue, 10 Jan 2017 12:40 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
six seats and 32 bjp candidate
डेमो
भारतीय जनता पार्टी में सूची जारी होने की सुगबुगाहट लगते ही विधानसभा प्रत्याशियों ने अपने-अपने राजनीतिक आकाओं की ड्योढ़ी में डेरा डाल दिया है। सोमवार सुबह अधिकांश दावेदार लखनऊ कूच कर गए हैं। फिलहाल फतेहपुर जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर कुल 32 प्रमुख दावेदार होने का पता चला है। 
विज्ञापन

पार्टी सूत्रों की मानें तो सदर विधानसभा सीट से भाजपा के विक्रम सिंह विधायक हैं, लेकिन इनके अलावा पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी, सुधा मौर्या, विनोद शुक्ला, पंकज त्रिपाठी भी टिकट के दावेदार हैं। खागा सुरक्षित सीट से भाजपा की कृष्णा पासवान विधायक हैं, लेकिन इस सीट पर सुरेंद्र सोनकर और रामफल सोनकर भी दौड़ लगा रहे हैं। जहानाबाद सीट पर वर्तमान में सपा का कब्जा है। सीट पर कब्जा करने के लिए भाजपा से पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, जयंती वर्मा, रमाकांत वर्मा, केके सिंह, डॉ. वीके साहू, अवधेश मिश्रा ने दावा ठोंका है। बसपा के कब्जे वाली बिंदकी विधानसभा सीट पर भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंह पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, देवाशीष पटेल, अनिल चार्ली, सुनीता गुप्ता, रमाकांत त्रिपाठी व बिग्रेडियर कमल सिंह चौहान(सेवानिवृत्त) ने टिकट मांगा है। 
विज्ञापन

अयाह शाह विधानसभा सीट से भाजपा के अभय प्रताप सिंह, विकास गुप्ता, महेश साहू, विजय लक्ष्मी साहू, संतोष सिंह बाबुन, अरविंद बाजपेई ने दावेदारी की है। हुसैनगंज विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, राजकुमार साहू, शिवशरण सिंह यादव, संतोष सिंह राजू, विजय प्रताप सिंह ने दावेदारी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed