{"_id":"68a8d16f3e955fdfa3082a75","slug":"six-players-of-the-district-will-participate-in-the-state-level-athletics-and-wrestling-competition-kanpur-news-c-220-1-ka21001-130772-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स व कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स व कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
Sat, 23 Aug 2025 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुरुषों के बाद बालिकाएं भी खेलों में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। हाल ही में अयोध्या में होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता व प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में चार बालिकाएं भी शामिल हैं।
जिले में महिलाओं के खेल प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने को लेकर फैलीं भ्रांतियों को तोड़कर माती स्टेडियम की बालिकाएं नई इबारत लिख रहीं हैं। माती स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहीं महिला खिलाड़ी पलक सिंह का 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद, अलका का 100 व 400 मीटर दौड़, सोनम को भाला फेंक प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की टीम में स्थान मिला है। सभी खिलाड़ी 25 से 26 अगस्त तक अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। टीम मैनेजर के तौर पर स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत प्रशिक्षण दे रहे एथलेटिक्स कोच विजय कुमार गुप्ता मौजूद रहेंगे।
वहीं, प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय फ्री स्टाइल कुश्ती में स्टेडियम की खिलाड़ी आयुषी 46 किलोग्राम भार वर्ग, सूरज 45 किलोग्राम भार वर्ग व हिमांशु 51 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर मंडल की टीम में चयनित हुए हैं। यह खिलाड़ी सात से 11 अक्तूबर तक गोरखपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। तीनों खिलाड़ी माती स्टेडियम में कोच रंजय यादव से प्रशिक्षण ले रहे थे। खिलाड़ियों के प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने उन्हें स्टेडियम में बुलाकर सम्मानित किया। क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि स्टेडियम में 22 महिला खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रही हैं। चारों महिला खिलाड़ियों की यह उपलब्धि महिलाओं को खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करेगी।