फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six people of Akbarpur get dengue

अकबरपुर के छह लोगों को डेंगू

Tue, 08 Oct 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Six people of Akbarpur get dengue
कानपुर देहात। अकबरपुर में डेंगू के छह रोगी मिले हैं। सभी कानपुर के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने से परिजनों में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों पर नजर रखने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

डेंगू से पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में डेंगू के 22 मरीज हैं। अकबरपुर के नेहरू नगर में रहने वाले कृष्ण कुमार मिश्रा, उनका बेटा अभिषेक, बहू निधि बुखार से पीड़ित हैं। कानपुर के एक निजी हास्पिटल में सभी का इलाज चल रहा है। बुखार में आराम न मिलने पर डॉक्टरों ने जांच कराई तो सभी में डेंगू की पुष्टि हुई। पुरानी सब्जी मंडी निवासी रामजी मिश्रा और उनकी पत्नी कंचन मिश्रा भी डेंगू की चपेट मे हैं। दोनों लोगों का कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। नेहरू नगर के अर्पित मिश्रा का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके पिता शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि जांच में बेटे को डेंगू होने की पुष्टि हुई। कस्बे में डेंगू के छह रोगी मिलने से लोगों में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर डेंगू रोगियों की मानीटरिंग करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर में डेंगू के रोगियों के मिलने की जानकारी मिली है। मरीजों का सत्यापन कराया जा रहा है। कस्बे में एंटी लार्वा के छिड़काव के साथ फागिंग कराने के लिए नगर पंचायत से बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. हीरा सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed