फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six people drowned in Mehndi Ghat in Kannauj, accident happened during immersion, four were rescued and two mi

Kannauj: मेहंदी घाट में डूबे छह लोग, विसर्जन यात्रा के दौरान हुआ हादसा, चार को सुरक्षित निकाला, दो लापता

Fri, 21 Apr 2023 09:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Apr 2023 09:03 PM IST
सार

Kannauj News: मेहंदी घाट पर विसर्जन यात्रा के दौरान गंगा में छह लोग डूबने लगे। चीख-पुकार मचते ही ग्रामीणों ने चार को बचा लिया, जबकि दो का पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखारों की मदद से तलाश शुरू की है।

विज्ञापन
Six people drowned in Mehndi Ghat in Kannauj, accident happened during immersion, four were rescued and two mi
घटनास्थल पर मौजूद आलाअधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में श्रीमद् भागवत कथा समापन के बाद विसर्जन यात्रा में गए श्रद्धालु स्नान कर रहे थे। इसी दौरान छह लोग मेहंदीघाट गंगाजी में डूब गए। चार लोग किसी तरह बचा लिए गए, जबकि दो किशोरियां लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि एसडीआरएफ की टीम उनको तलाश करेगी।

विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सखौली गांव निवासी जगदीश चंद्र और कमलेश ने अपने गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कराया था। कथा समापन के बाद शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे श्रद्धालु मेहंदी घाट गंगाजी के दूसरी तरफ बख्शीपुर्वा गांव के सामने पूजापाठ की सामग्री विसर्जन करने गए।
विज्ञापन

इसी दौरान बच्चे व उनके परिजन स्नान भी करने लगे। अचानक जगदीश गौतम की पुत्री मुस्कान (11), कमलेश गौतम की बेटी संजना (11), प्रताप की पुत्री अलका (18) व रीतू (15) निवासीगण सखौली तिर्वा और पंकज की पत्नी सीता (23) निवासी बिधूना जिला औरैया और एक अन्य नौ वर्षीय लड़की गंगाजी की तेज धार में बहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

छह लोग डूबे, दो किशोरियां लापता
चीख पुकार सुनकर नाव में तरबूज रखने वाले गोताखोर ने किसी तरह अलका, सीता, रीतू व अन्य नौ वर्षीय लड़की को किसी तरह निकाल लिया, लेकिन मुस्कान और संजना का पता नहीं चल सका। जो लोग गंगाजी से निकाले गए, उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Six people drowned in Mehndi Ghat in Kannauj, accident happened during immersion, four were rescued and two mi
मेहंदीघाट गंगाजी किनारे मौजूद सखौली गांव की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

भर्ती हुए लोगों की हालत ठीक
सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि दो लोग उनके यहां भर्ती हुए हैं। सभी की हालत सही है। उधर, चार लोगों के डूबने की जानकारी पर एडीएम आशीष सिंह, एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी, तहसीलदार रामशंकर मौके पर पहुंच गए।

देर शाम तक नहीं चला पता
उन्होंने पीड़ित परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी की। मानीमऊ चौकी प्रभारी अमित पोरवाल ने बताया कि गंगाजी घाट पर पहुंचे गोताखोरों ने मुस्कान व संजना की खोज की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई पता नहीं चल सका। खोज अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed