{"_id":"5c87d133bdec226dae668c08","slug":"six-people-died-in-kanpur-to-drink-poisons-liquor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में जहरीली शराब से पिता-पुत्र की भी मौत, मरने वालों की संख्या सात पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में जहरीली शराब से पिता-पुत्र की भी मौत, मरने वालों की संख्या सात पहुंची
Tue, 12 Mar 2019 09:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब से मौत के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर में जहरीली शराब पीने से मंगलवार सुबह दो और लोगों की मौत हो गई। दोनों पिता-पुत्र थे। पांच लोग अस्पताल में अभी भी भर्ती हैं, इनमें दो की हालत गंभीर है। इन लोगों ने भी आंखों की रोशनी जाने की बात कही है। जहरीली शराब से छह दिन में सात लोगों की मौत हो चुकी है। सभी ने गांवों की परचून की दुकानों से शराब खरीदकर पी थी।
घाटमपुर भीतरगांव के खदरी गांव निवासी किसान रामबाबू (46) और उसके बेटों उमेश (19) और नीरज (26) ने आठ मार्च को गांव के रामशंकर की परचून की दुकान से शराब खरीदकर पी थी। नौ मार्च को तीनों को उल्टियां शुरू हो गईं। इसके बाद दिखना बंद हो गया था।

जहरीली शराब बरपा रही है कहर
तीनों को भोगनीपुर सीएचसी ले जाया गया। यहां से सोमवार रात को रामबाबू और उमेश को हैलट लाया गया। मंगलवार तड़के दोनों की मौत हो गई। खदरी गांव के ही अभिलेश, मनोज कुशवाहा, बब्बू पासी, रामशंकर (परचून दुकानदार) और नीरज की हालत खराब है।
सभी को हैलट में भर्ती कराया गया है। इनमें अभिलेश और बब्बू पासी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके पहले घाटमपुर क्षेत्र के साढ़ सुखइयापुर के दो, भीतरगांव भेकसा के एक और खदरी गांव के एक शख्स की मौत हो चुकी है।
सोमवार रात को हैलट में दम तोड़ने वाले खदरी गांव के सूर्य कुमार के साथ ही रामबाबू और उमेश का मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया। एसके पाठक की अगुवाई में पोस्टमार्टम हाउस पहुंची आबकारी विभाग की टीम ने मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं।