फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में गर्मी ने बरपाया कहर, लू लगने से अब तक 6 लोगों की मौत

Fri, 25 May 2018 01:44 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 25 May 2018 01:44 PM IST
सार

- पांच ने तोड़ा हैलट में दम, एक की कांशीराम में मौत 
- पानी की कमी से एक मरीज की फेल हो गई थी किडनी

 

विज्ञापन
six people died due to hot wind in kanpur
गर्मी का कहर
यूपी के कानपुर शहर में लू की चपेट में आकर हो रही मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। तेज गर्मी और लू से गुरुवार को शहर में युवती समेत छह लोगों की मौत हो गई। लू लगने से 23 मरीजों को हैलट और उर्सला इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। 

 

 

six people died due to hot wind in kanpur
डेमाे पिक
लू से मरने वालों में पांच लोगों ने हैलट में इलाज के दौरान दम तोड़ा, जबकि एक की मौत कांशीराम ट्रॉमा सेंटर में हुई। दिनभर झुलसाने वाली गर्मी के बाद शाम को अंधड़ से थोड़ी राहत महसूस की गई। गुरुवार को दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रात का पारा गुरुवार को 30 डिग्री सेल्सियस रहा है। ये इस मौसम का सर्वाधिक है। इससे पहले रात का सर्वाधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा है।

 

six people died due to hot wind in kanpur
डेमाे पिक

हैलट में भर्ती मूलगंज निवासी चुन्नी (65), मड़ियांव (लखनऊ) की जनार्दन (86), जालौन की सत्यवती (70) और कन्नौज की शमा (27) ने गुरुवार को दम तोड़ दिया।  डॉक्टरों ने इनकी मौत की वजह भीषण गर्मी की चपेट में आना बताया है। बताया है कि दो मरीजों की मौत हीट स्ट्रोक से हुई है। ज्यादा पसीना निकलने और उसके हिसाब से पानी और मिनरल्स न लेने की वजह से एक मरीज की किडनी फेल हो गई थी। उधर, जाजमऊ ताड़बगिया में धूप में काम कर रहे महाराजपुर के सूर्याखेड़ा निवासी रमेश की अचानक तबियत बिगड़ गई। साथी उसे लकर कांशीराम ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। इनके अलावा एक अन्य मरीज उन्नाव निवासी उदित नारायण (70) को मृत अवस्था में हैलट इमरजेंसी लाया गया था। जिसे लू लगी थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
six people died due to hot wind in kanpur
डेमाे पिक
हैलट ओपीडी में मरीज देखने के बाद मेडिकल कालेज मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि हीट स्ट्रोक, पसीना बहुत निकलने के बावजूद पर्याप्त पानी, मिनरल्स न लेने की वजह से इलेक्ट्रोलाइट्स इनबैलेंस, लू लगने, डायरिया, सिर दर्द, बुखार, जी मिचलाना, घबराहट, बेहोशी, झटके लगने आदि लक्षणों वाले मरीज ओपीडी में बढ़ गए हैं। इन मरीजों को दवाएं देने के साथ ही एहतियात बरतने पर जोर दिया गया है।


 
विज्ञापन

ये बरतें ऐहतियात

six people died due to hot wind in kanpur
डेमाे पिक
- धूप में न रहें या कम से कम देर तक रहें
- घर से खाली पेट बाहर न निकलें
- एसी या कूलर वाले कमरे से सीधे धूप में न निकलें
- फुल आस्तीन के कॉटन के कपड़े, मोजे, जूते पहनकर धूप में निकलें
- सिर ढकें, ताकि सीधी धूप न लगे
- ताजा एवं शुद्ध पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं
- नीबू पानी, पना, बेल का शर्बत, ओआरएस घोल भी पी सकते हैं
- धूप से लौटकर तुरंत ठंडा पानी न पिएं
- सिर दर्द, उल्टियां हों तो तुरंत डाक्टर से मिलकर इलाज कराएं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed