फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC कराएगा श्रीलंका में "रामायण यात्रा", ये है टूर पैकेज 

Fri, 25 May 2018 01:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 25 May 2018 01:43 PM IST
सार

- आईआरसीटीसी ने लांच किया टूर पैकेज

विज्ञापन
IRCTC travel to Sri Lanka, know about Tour Package
श्रीलंका

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रीलंका का टूर पैकेज जारी किया है। दो यात्रियों के एक साथ जाने पर प्रति व्यक्ति 48,500 रुपये का पैकेज तय किया गया है। यह टूर 12 जून से 17 जून तक का है।

 

IRCTC travel to Sri Lanka, know about Tour Package
श्रीलंका

इसके अलावा श्रीलंका में छह-छह दिन के रामायण यात्रा टूर पैकेज 25 अगस्त, 18 सितंबर, दो अक्तूबर, 20 नवंबर, 15 दिसंबर से शुरू हो रहे हैं।

IRCTC travel to Sri Lanka, know about Tour Package
श्रीलंका
इस पैकेज में यात्रियों को कोलंबो में मुनेश्वरम मंदिर, मुनावरी राम मंदिर, पिन्नवाला शो, पंचभुग अन्जनेयर हनुमान मंदिर, केलनियां विभीषण मंदिर और कैंडी में स्पाइस गार्डेन, रंबोडा वॉटर फाल, हनुमान मंदिर, टी गार्डेन, न्यूआरा एलिया में गायत्री पदम, सीता अम्मा मंदिर, अशोक वाटिका, ग्रेगर लेक, दिवरूम्पोला मंदिर (सीता अग्नि परीक्षा स्थल) के अलावा कोलंबो, कैंडी और न्यूआरा एलिया में भ्रमण भी कराया जाएगा। हवाई यात्रा नई दिल्ली से कोलंबो के बीच होगी। थ्री स्टार होटल में रुकने, खाने की व्यवस्था भी पैकेज में है। तीन व्यक्ति होटल में एक साथ ठहरते हैं तो प्रति व्यक्ति 47600 रुपये देने पड़ेंगे। अगर कोई व्यक्ति अकेले होटल में ठहरता है तो उसे 61,800 रुपये देने होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC travel to Sri Lanka, know about Tour Package
श्रीलंका
इच्छुक यात्री लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में जाकर टूर बुकिंग करा सकते हैं। वेबसाइट irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग कराई जा सकती है। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर 9794844569, 9794844559 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed