फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   six officers of Jal Nigam suspended

यूपी: मंडलायुक्त की जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने जल निगम के दो जीएम समेत छह अफसर सस्पेंड किए

Thu, 01 Aug 2019 12:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 01 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
six officers of Jal Nigam suspended
गंगा में बहता नाला का पानी
कुंभ के दौरान सीवरेज और टेनरी वेस्ट को गंगा में जाने से रोक पाने में असफल जल निगम की गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के दो महाप्रबंधक समेत छह अधिकारियों को शासन ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा की जांच रिपोर्ट पर की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने मंडलायुक्त की रिपोर्ट में जिम्मेदार बताए गए अफसरों के निलंबन का आदेश जारी किया। इसके मुताबिक, जल निगम के महाप्रबंधक पीके यादव, तत्कालीन महाप्रबंधक आरके अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक सुदीप सिंह और घनश्याम द्विवेदी, परियोजना अभियंता शत्रुघ्न सिंह, सहायक परियोजना अभियंता राघवेंद्र प्रताप को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


शासन ने पिछले साल कुंभ से पहले शहर के नालों से गंगा में गिर रहे सीवरेज को रोकने के आदेश दिए थे। लेकिन, नाले मोड़ने का काम धीमा होने के चलते शासन की यह मंशा पूरी न हो सकी। साथ ही टेनरियों के वेस्ट को भी गंगा में जाने से रोकने में यह अफसर नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण में मंडलायुक्त को मिली थीं खामियां
सीवरेज और टेनरी वेस्ट गंगा में जाना बंद हुआ या नहीं, इसकी जांच का जिम्मा शासन ने मंडलायुक्त को सौंपा था। इस पर उन्होंने पिछले साल दिसंबर में जाजमऊ स्थित सीईटीपी (कॉमन एफ्यूलेंट ट्रीटमेंट प्लांट) समेत नालों को मोड़ने के कार्यों का निरीक्षण किया था। इसमें उन्हें जाजमऊ सीईटीपी से टेनरी वेस्ट और सीवरेज गंगा में जाते मिला था। इस पर उन्होंने दोषी मिले अधिकारियों के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed