{"_id":"6918d882f227b6e7970f813c","slug":"six-cattle-are-weak-and-three-are-sick-in-jahilapur-cow-shelter-kanpur-news-c-220-1-akb1002-134142-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जहिलापुर गोआश्रय स्थल में छह गोवंश कमजोर, तीन बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जहिलापुर गोआश्रय स्थल में छह गोवंश कमजोर, तीन बीमार
Sun, 16 Nov 2025 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
झींझक। ब्लाॅक की जलिहापुर ग्राम पंचायत के गोआश्रय स्थल में छह गोवंश कमजोर हैं। इनमें तीन गोवंश बीमार हो गए। शनिवार को पशु चिकित्साधिकारी झींझक ने इन मवेशियों का उपचार शुरू किया है।
जलिहापुर ग्राम पंचायत में बने गोआश्रय स्थल में 80 गोवंश संरक्षित हैं। इसमें तीन गोवंश बेहद कमजोर होने के साथ ही बीमार हो गए हैं। ग्राम सचिव ने इसकी सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी झींझक डाॅक्टर अजीत कटियार को दी। इस पर पशुचिकित्सक ने बीमार गोवंशों का उपचार शुरू कराया है। पशु चिकित्साधिकारी झींझक ने बताया कि गोआश्रय स्थल में तीन गोवंश बेहद कमजोर हैं। इनका इलाज किया जा रहा हैं।
तीन अन्य गोवंश भी बेहद कमजोर हैं। केयरटेकरों को उनकी देखरेख रखने को कहा गया है। ग्राम सचिव संजय त्रिवेदी ने बताया कि आश्रय स्थल में गोवंशो को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल लगाया गया है। बीडीओ झींझक एससी पांडेय ने बताया कि सभी सचिवो को आश्रय स्थलों की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है।