{"_id":"5d50f8ef8ebc3e6ce86431b2","slug":"six-boys-drown-in-ganga-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गंगा स्नान करने गए छह किशोर डूबे, तीन को बचाया, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गंगा स्नान करने गए छह किशोर डूबे, तीन को बचाया, तीन की मौत
Mon, 12 Aug 2019 11:32 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव में सावन के अंतिम सोमवार पर गंगा स्नान करने गए छह किशोर डूब गए। एक किशोर ने खुद को बचाने के बाद दो साथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया अन्य तीन गहरे पानी में समा गए। गोताखोरों की मदद से तीनों के शव निकाले गए।
अचलगंज के बदरका गांव निवासी अनिल पुत्र धर्मराज अपने गांव के साथी रिंकू पुत्र रामू, मवइया लायक गांव निवासी सुजीत पुत्र राजकुमार, अरुण (15) पुत्र मुकेश, गौरव पुत्र राजकुमार, रौनक पुत्र श्रीपाल निवासी सफीपुर के साथ सोमवार सुबह अचलगंज थाना क्षेत्र के बंदीघाट पर गंगा स्नान के लिए गए थे।
स्नान के दौरान सभी गंगा में डूबने लगे। इसी बीच एक महिला ने अपनी साड़ी फेकी, जिसे अनिल ने पकड़कर पहले अपनी जान बचाई फिर गौरव और रौनक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रिंकू, सुजीत व अरुण के शव मिल गए।