फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six booked for culpable homicide in teacher's death case

Kanpur News: शिक्षक की मौत के मामले में छह पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Sun, 02 Nov 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 02 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Six booked for culpable homicide in teacher's death case
कानपुर देहात। अकबरपुर-रूरा मार्ग पर नरिहा के पास 16 अक्तूबर को एक प्राइवेट शिक्षक का शव पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला था। मामले में मृतक की पत्नी ने परिवार के सदस्य सहित छह लोगों पर जमीन की रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

डेरापुर थाना क्षेत्र के अगवासी निवासी नसीमा बानो ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पति अफसर अली को गांव में पैतृक मकान व डेढ़ बीघा जमीन मिली थी। इसको लेकर परिवार के हमीद अली आए दिन पति को परेशान करते थे। इससे तंग आकर पति, उसके व बच्चों के साथ जून माह में अकबरपुर में किराये के मकान में रहने लगे। आरोप लगाया कि 15 अक्तूबर की रात को गांव के शिवम यादव, गजेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, शैलेंद्र, धर्मेंद्र सिंह व परिवार के हमीद सिंह ने फोन कर पति को बुलाया और हत्या कर शव पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। बता दें कि अगवासी निवासी अफसर अली 15 अक्तूबर को अकबरपुर से अपने गांव जाने के लिए निकले थे। 16 अक्तूबर को राहगीरों ने उनका शव पानी भरे गड्ढे में पड़ा देखा था। पास में ही उनकी बाइक भी पड़ी थी। लोगों ने हादसे की आशंका जाहिर की थी।
विज्ञापन

अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसकी जांच एसआई सोमवीर सिंह कर रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed