फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Six accused went to jail for firing in front of MLA residence in Farrukhabad

फर्रूखाबाद: विधायक आवास के सामने फायरिंग करने में छह को जेल, पुलिस ने आठ लोगों पर दर्ज कराया था मुकदमा

Fri, 18 Jun 2021 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 18 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Six accused went to jail for firing in front of MLA residence in Farrukhabad
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद में विधायक आवास के सामने फायरिंग करने के मामले में आठ के खिलाफ पुलिस ने दहशत फैलाने की रिपोर्ट दर्ज की है और दो वकीलों समेत छह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वकीलों की गिरफ्तारी पर बार एसोसिएशन के महासचिव समेत वकीलों की कोतवाल से तीखी नोकझोंक भी हुई। फतेहगढ़ कोतवाली के क्षेत्र के जय नारायण वर्मा रोड निवासी भोजपुर से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के आवास के सामने बुधवार रात दो कार सवार युवकों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी।
विज्ञापन


विधायक के घर आए भाजपा नेता विमल कटियार की कार का शीशा गोली लगने से टूट गया था। कर्नलगंज चौकी इंचार्ज ज्ञानेश्वर सिंह ने मामले में लोकोरोड निवासी सपा नेता योगेंद्र सिंह उर्फ चन्नू यादव के पुत्र आर्यन यादव, तलैया लाइन निवासी स्वास्थ्य कर्मी बल्लू शुक्ला के पुत्र कौशिक शुक्ला, आवास विकास कालोनी निवासी सोनू सोलंकी, सैनिक कालोनी निवासी वकील सुनील राठौर,  जेएनवी रोड परमार वाली गली निवासी दीपक व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि सपा नेता का पुत्र आर्यन, कौशिक शुक्ला एक कार से रखा होते हुए आए।
विज्ञापन


दूसरी कार से वकील सुनील राठौर, सोनू सोलंकी, दीपक सहित अन्य लोग उनकी कार का पीछा करते हुए आए। इन लोगों ने पुरानी रंजिश में एक दूसरे पर फायरिंग की। इससे अफरातफरी मच गई और गाड़ियों के शीशे टूट गए। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी नितेश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम को लगाया। टीम ने रात में जहानगंज थाना क्षेत्र में दबिश देकर सोनू सोलंकी, मोहल्ला तलैया लेन निवासी शिशिर सक्सेना, सुनील राठौर, जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर खार निवासी बंटी उर्फ सुखेंद्र सिंह, भोलेपुर निवासी मनोज, दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दीपक के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद कर लिए। गुरुवार सुबह सुनील राठौर व शिशिर सक्सेना की गिरफ्तारी पर बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया, संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह यादव, बृजेश शर्मा, शेर सिंह यादव सहित करीब 50 वकील कोतवाली पहुंचे। संजीव पारिया ने दोनों को निर्दोष बताते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया। इस दौरान उनकी कोतवाल जय प्रकाश पाल से नोकझोंक हुई। करीब एक घंटे तक विरोध के बाद व लौट गए। दोपहर में पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

आरोपियों पर गैंगस्टर व एनएसए में होगी कार्रवाई
बड़ी संख्या में वकीलों के जुटने की जानकारी पर एसपी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी नितेश सिंह के साथ  कोतवाली फतेहगढ़ पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि जमीन की रंजिश में दो पक्षों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में असलहे बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ गैंगस्टर व एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी।

रिपोर्ट दर्ज कराने में वकील दो घंटे तक डाले रहे डेरा
सपा नेता योगेंद्र सिंह उर्फ चन्नू यादव के बेटे आर्यन यादव पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए बुधवार रात पूर्व उपाध्यक्ष शशि भूषण दीक्षित की अगुवाई में वकील कोतवाली में पहुंचे गए। दो घंटे तक वकील रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दबाव बनाते रहे। बाद में प्रार्थना पत्र रिसीव करने पर वकील सपा नेता के साथ वापस चले गए।
 
जिला पंचायत चुनाव के चलते किया गया हमला
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार ने फायरिंग मामले में तहरीर में बताया कि वह बुधवार को भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के घर गए थे। उनकी कार बाहर खड़ी थी। फायरिंग से कार के शीशे टूट गए। यह हमला जिला पंचायत चुनाव को लेकर उन पर किया गया है। ऐसे में उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed