फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sisters were beaten with sticks in protest against molestation in Fatehpur

Fatehpur: छेड़खानी के विरोध में बहनों को डंडे से पीटा, आरोपियों का शांतिभंग में चालान, फिर लौटकर दी ये धमकी

Fri, 23 Dec 2022 08:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 23 Dec 2022 08:59 PM IST
सार

राधानगर थाना क्षेत्र में एक युवती को छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी और उसके घरवालों ने जमकर पीटा। वहीं, बचाने आई बहन को भी लाठियों से पीटा। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर शांति भंग में चालान किया है।

विज्ञापन
Sisters were beaten with sticks in protest against molestation in Fatehpur
छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में छेड़खानी के विरोध में बहनों की गुरुवार को युवक और उसके परिजनों ने पिटाई की। मामले में युवती को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवक डंडे से बेरहमी पूर्वक युवती को पीटते दिखा है।

विज्ञापन

पुलिस पर तहरीर बदलाने और आरोपियों का शांति भंग में चालान करने की एसपी से शिकायत की गई है। राधानगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला पति की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग नौकरी करती है। उसकी दो बेटियां घर में रहती हैं।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि गुरुवार दोपहर बेटियां घर में अकेली थी। छोटा बेटा स्कूल चला गया था। बड़ी बेटी दूसरी मंजिल पर काम कर रही थी। छोटी बेटी  नीचे कमरे में थी। पड़ोसी विमल उर्फ गोलू घर पहुंचा। छोटी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाने पर बड़ी बेटी पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बेटियों ने  विमल को पकड़ लिया। तभी शोर सुनकर विमल का भाई, मां, पिता घर आ गए। चारों ने बेटियों को लाठी डंडे से पीटा। दोनों के साथ छेड़खानी की गई। पड़ोसियों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए।

जमानत से लौटकर दी जान से मारने की धमकी
इसके बाद राधानगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने तहरीर बदलाकर रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया। वह लोग जमानत के बाद वापस आए और फिर परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज की।

प्रभारी निरीक्षक बोले- बढ़ाई जाएंगी धाराएं
आरोपी का पिता संगीन मामले में जेल जा चुका है। घटना से परिवार दहशत में हैं। मारपीट का वीडियो भी है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष का बयान लिया जाएगा। बयान में छेड़खानी की बात आने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed