फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisters can tie rakhi to brother in jail by showing RTPCR report

आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाकर बहनें जेल में भाई को बांध सकेंगी राखी

Sat, 21 Aug 2021 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Sisters can tie rakhi to brother in jail by showing RTPCR report
कानपुर देहात। रक्षाबंधन के पर्व पर भाई की कलाई में राखी बांधना बहनों की प्राथमिकता होती है। वहीं इस बार कोविड के चलते जेल में सावधानी बरती जा रही है। जेल प्रशासन ने इस बार 72 घंटे के अंदर की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लेकर आने वाली बहनों को राखी बांधने की छूट दी है। बिना कोविड जांच रिपोर्ट के कोई बहन भाई को राखी नहीं बांध सकेगी।
विज्ञापन

माती जिला कारागार में करीब 15 सौ पुरुष बंदी व कैदी निरुद्ध हैं। रक्षाबंधन में हर साल बहनें भाईयों को राखी बांधने जेल जाती है। कोविड संक्रमण के खतरे को देखते हुए बंदी व कैदियों की मिलाई पर प्रतिबंध लगाया गया था। हाल ही में कोविड की आरटीपीसीआर जांच कराने के बाद निगेटिव रिपोर्ट होने पर मिलाई करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

राखी बांधने को लेकर बहनों में इस बार काफी संशय है। इस पर जेलर केके सिंह ने बताया कि राखी बांधने के लिए उन बहनों को मौका दिया जाएगा जो 72 घंटे के अंदर कोविड की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट लेकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बिना जांच रिपोर्ट के आने वाली बहनों को जेल प्रशासन लिफाफा उपलब्ध कराएगा। उसमें राखी व टीका सामग्री पैक कराकर उनके भाइयों का नाम लिखकर उन तक पहुंचाया जाएगा। इसी तरह से जेल में बंद बहनों के भाई भी कोविड जांच रिपोर्ट ले जाने पर राखी बंधवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed