फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sister and brother commit suicide

यूपी: बहन के फांसी लगाने पर भाई ने भी दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 19 May 2022 08:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 May 2022 08:57 PM IST
सार

बहन की मौत की खबर फरीदाबाद में रह रहे भाई को दी गई तो उसने भी फांसी लगा ली। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Sister and brother commit suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पूठा में बुधवार देर रात एक युवती ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी फरीदाबाद में रह कर नौकरी कर रहे भाई को हुई तो सदमे में उसने भी फांसी लगा ली। एक साथ दो मौतें होने से परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस जांच में युवती के फांसी लगाने का कारण प्रेम प्रसंग बताया गया है।

विज्ञापन


पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी है। पूठा निवासी स्व. रमाकांत की पुत्री मोहिनी (22) और पत्नी सुशीला घर पर अकेली रहती हैं। बेटा अमन (17) फरीदाबाद में रह कर नौकरी कर रहा था। बुधवार देर रात मोहिनी ने फांसी लगा ली। बेटी का शव फांसी पर लटका देख मां सुशीला ने पड़ोसियों को जानकारी दी। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। मां सुशीला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के मैनपुरी के एक युवक से प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन

बुधवार रात युवक घर आया था और शादी करने की बात कही। वह शादी के खिलाफ थीं, इस कारण उसे घर से भगा दिया गया। इसके कुछ देर बाद ही गुस्से में बेटी ने फांसी लगा ली। बहन की मौत की खबर फरीदाबाद में रह रहे बेटे को दी गई तो उसने भी फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वह इस शादी के खिलाफ था और बहन के प्रेम प्रसंग के कारण शर्म महसूस करता था। इसी कारण बाहर नौकरी करने चला गया था। मां ने कहा कि अंदेशा है कि बेटे ने सदमे और लोक लाज के चलते फांसी लगाई है। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed