फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau by-election: BJP will make a Brahmin the proposer, non-Brahmin candidate also under consideration

सीसामऊ उप चुनाव: ब्राह्मण को प्रस्तावक बनाएगी भाजपा, गैर ब्राह्मण प्रत्याशी पर भी विचार

Mon, 21 Oct 2024 11:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Oct 2024 11:14 AM IST
सार

Kanpur News: सीसामऊ उप चुनाव में प्रस्तावक बनाने के लिए अचानक आई खबर से मंथन शुरू हुआ। दावेदारों में रोचना विश्नोई व अजय कपूर का नाम भी सामने आया। नीतू सिंह, सुरेश अवस्थी पहले से सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
Sisamau by-election: BJP will make a Brahmin the proposer, non-Brahmin candidate also under consideration
उपचुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीसामऊ उप चुनाव को लेकर भाजपा में अभी भी उठापटक जारी है। चर्चा है कि 23 अक्तूबर तक प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। यानि नामांकन की आखिरी तारीख से मात्र एक दिन पहले। इस बीच रविवार की शाम अचानक से एक खबर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से आई कि पार्टी के किसी प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार के प्रमुख को उप चुनाव में होने वाले प्रत्याशी का प्रस्तावक बनाने की तैयारी कर रही है। इसे पार्टी का मानक तो नहीं माना जा सकता है लेकिन तभी से कयास लगाया जाने लगा हैं कि यदि ब्राह्मण नेता को प्रस्तावक बनाया जा रहा है तो इसका मतलब भाजपा किसी दूसरी बिरादरी के चेहरे को चुनाव मैदान में उतार सकती है, जिससे जातीय संतुलन बना रहे।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे के अंतराल में भाजपा के प्रत्याशियों की सूची में जो नाम चर्चा में हैं, उसमें एमएलसी सलिल विश्नोई की पत्नी रोचना विश्नोई व कांग्रेस से भाजपा में आए अजय कपूर शामिल हैं। जबकि नीतू सिंह, सुरेश अवस्थी का नाम पहले से ही दावेदारों में चल रहा है। पहले सलिल विश्नोई भी दावेदारों में शामिल थे लेकिन नए समीकरण को देखते हुए उनकी पत्नी के नाम की चर्चा है।
विज्ञापन

वैश्य बिरादरी में इसे नए चेहरे के रूप में भी देखा जा रहा है। यह भी चर्चा है कि यदि इन सब में कोई बात नहीं बनती है तो पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी के नाम पर भी विचार हो सकता है। ऐसा उस स्थिति में जब यह लगने लगेगा कि पार्टी के अंदर भितरधात हो सकता है। इस बीच जिस प्रतिष्ठित परिवार के एक व्यक्ति को प्रस्तावक बनाने की चर्चा है, वह परिवार एक बड़े व्यापारी नेता के रूप में भी जाना जाता है।

 

संभावित प्रत्याशियों में अजय कपूर का नाम चर्चा में इसलिए भी बताया जा रहा है क्योंकि पिछले दिनों वह दिल्ली गए थे, उसके बाद वहां से वह अपने कुछ अभिन्न मित्रों के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर चले गए। वहां से आने के बाद वह सक्रिय भी हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश की नौ सीटों में कम एक या दो सीट पर अनुसूचित जाति के नेता को भी प्रत्याशी के रूप में उतार सकती है। पता चला है कि खैर विधानसभा सीट पर पार्टी अनुसूचित चेहरे को उतारना चाहती है। यदि दो सीटों पर बात बनती है तो उसमें सीसामऊ भी हो सकती है। ऐसे में संजय सिंह जाटव और उपेंद्र पासवान के नाम से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed