फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sisamau Assembly by-election: Irfan's wife Naseem Solanki ticket finalized

सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव: इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी का टिकट फाइनल, पदाधिकारियों ने घर जाकर दी सूचना

Sat, 06 Jul 2024 10:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Jul 2024 10:58 PM IST
सार

Kanpur News: सपा हाईकमान ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट देने के निर्णय के साथ ही उन्हें चुनाव की तैयारी करने के लिए महानगर इकाई के मार्फत सूचना भी भिजवा दी।

विज्ञापन
Sisamau Assembly by-election: Irfan's wife Naseem Solanki ticket finalized
नसीम सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीसामऊ विधानसभा उप चुनाव में सपा ने निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी के नाम पर मोहर लगा दी है। सपा हाईकमान ने नसीम सोलंकी को टिकट देने के निर्णय के साथ ही उन्हें चुनाव की तैयारी करने के लिए महानगर इकाई के मार्फत सूचना भी भिजवा दी। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महानगर इकाई के पदाधिकारियों और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के दोनों अध्यक्षों को लखनऊ बुलवाया। पदाधिकारियों से बातचीत के बाद हाई कमान ने अपना निर्णय बता दिया। इससे इस क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे सपा नेताओं की कोशिशों पर विराम लग गया।
विज्ञापन


सपा मुखिया अखिलेश यादव से महानगर इकाई के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर तथा सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष वरुण जायसवाल और आसिफ कादरी ने मुलाकात की। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निर्देश दिए हैं कि सीसामऊ उप चुनाव में निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी चुनाव लड़ेंगी। इसके साथ ही चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए संदेश भी भिजवाया।
विज्ञापन


लखनऊ से लौटने के बाद नसीम सोलंकी के घर जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश बता दिया गया। इसके साथ ही उप चुनाव के लिए महानगर इकाई पूरी ताकत के साथ जुटेगी। वहीं इस संबंध में नसीम सोलंकी का कहना है कि पहले कोशिश है कि इरफान सोलंकी की विधायकी न जाए और हाईकोर्ट से राहत मिल जाए। अगर उप चुनाव होगा तो पूरी ताकत के साथ लड़ा जाएगा। क्षेत्र की जनता हमारे साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed