फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sir, there is illegal encroachment on the road, please get it removed

Kanpur News: साहब, रास्ते पर है अवैध अतिक्रमण, हटवा दीजिए

Sun, 07 Sep 2025 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 07 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sir, there is illegal encroachment on the road, please get it removed
रसूलाबाद तहसील में ​शिकायतें सुनते डीएम कपिल सिंह व एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय। स्रोत सूचना वि
रसूलाबाद। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम कपिल सिंह व एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने रसूलाबाद तहसील में शिकायतें सुनीं। यहां मौजूद सुलेमान ने डीएम से कहा कि साहब मोहल्ले के रास्ते पर अवैध अतिक्रमण है। इसे हटवा दीजिए। यहां कुल 132 शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। इधर जिले की छह तहसीलों में कुल 469 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें केवल 15 का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

डीएम ने 19 जुलाई, दो अगस्त व 18 अगस्त को समाधान दिवस में आयी शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट अधिकारियों को वितरित की। कहा कि समाधान दिवस पर ही फरियादी से फोन पर संपर्क कर निस्तारण का फीडबैक लिया जाए। इससे निस्तारण की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। उपस्थिति पंजिका की जांच की तो लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के एक्सईएन अनुपस्थित पाए गए। हालांकि सहायक अभियंता मौजूद थे मगर इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और एक्सईएन का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। यहां डीएफओ एके पांडेय, सीएमओ डॉ. एके सिंह, एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, एसडीएम सर्वेश कुमार सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार आदि रहे। अकबरपुर तहसील में एएसपी राजेश पांडेय व तहसीलदार पवन कुमार ने शिकायतें सुनीं। कुल 105 शिकायतें रहीं। किसी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। मैथा तहसील में एसडीएम राजकुमार ने शिकायतें सुनीं। 33 शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
केस एक :
रास्ते पर कब्जा हटाने को बनाई जांच कमेटी
रसूलाबाद के सुलेमान ने डीएम को बताया कि मोहल्ले के रास्ते पर अवैध अतिक्रमण है। डीएम ने नायब तहसीलदार, बीडीओ व पुलिस की टीम गठित की। उन्होंने कहा कि तय समय में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश टीम को दिए हैं।
.................
केस दो :
शिकायतकर्ता को दिलाई संशोधित खतौनी
मालका पुरवा निवासी गौरव ने डीएम को बताया कि खतौनी में उनका नाम दर्ज नहीं है। डीएम ने तहसीलदार को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। थोड़ी ही देर में शिकायतकर्ता गौरव व उसके भाई कौशलेंद्र का नाम खतौनी में दर्ज करा दिया गया। तहसीलदार संतोष कुमार ने बताया कि संशोधित खतौनी गौरव को उपलब्ध कराई गई है।
...............
केस तीन :
व्यापारियों ने उठाई बस अड्डा की मांग
उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष आलोक बाजपेई व संयुक्त मंत्री यासीन परवेज ने नगर में अधूरे नालों व उखड़ी सड़कों की मरम्मत, स्टेडियम व बस अड्डा बनाने आदि का मांग पत्र दिया। डीएम ने आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
....................
केस चार :
नाली न होने से जलभराव
कंपटियापुर निवासी रोहित कुमार ने बताया कि आरसीसी एक फीट ऊंची है। नालियां टूट गई हैं। इससे जल भराव रहता है। छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय जाने में परेशानी होती है। जल निकासी दुरुस्त कराने की मांग की। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए।
................
केस पांच :
पोल लगाकर बिजली लाइन बनाना भूले
ढकपुरवा के नासिर अली ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व गांव में पोल लगाए गए थे। मगर अब तक केबल नहीं डाली गई। करीब 12 घरों में बिजली नहीं है। डीएम ने एक्सईएन झींझक को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
...............
छुट्टा मवेशियों को गोशाला भिजवाएं
भाकियू टिकैत महात्मा गुट के पूर्वी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विपिन तिवारी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि छुट्टा मवेशी फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। सड़क पर डेरा डाले छुट्टा मवेशियों से दुर्घटनाएं हो रही हैं। छुट्टा मवेशियों को पकड़ कर गोशाला भेजा जाए। वहीं किसानों को यूरिया मुहैयार कराई जाए। वहीं जर्जर बिजली तार टूटने से फाल्ट की समस्या समाधान की मांग की। डीएम ने आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिया। संवाद
..................
83 में एक शिकायत का हुआ निस्तारण
डेरापुर। एसडीएम सुरभि शर्मा की अध्यक्षता में 83 शिकायतें आईं। केवल एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका। परौंख के मजरा नरायनपुरवा निवासी सीमा देवी ने बताया कि कच्चा आम रास्ता पर जलभराव है। बीडीओ, सीडीओ को कई प्रार्थना पत्र दिए मगर नाली नहीं बन सकी। एसडीएम ने बीडीओ विश्राम सिंह को आवश्यक निर्देश दिए। सिकंदरा तहसील में एसडीएम शालिनी ने शिकायतें सुनीं। 59 शिकायतों में केवल एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका। हवासपुर के छोटे लाल ने बताया कि सरकारी जमीन पर कुछ लोग कब्जा किए हैं। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच सौंपी। जलालपुर कौरु के भारत कुमार ने बताया कि बंदरों का झुंड स्कूल जाते बच्चों पर हमलावर होता है। कई लोग बंदरों के हमले से घायल हो चुके हैं। एसडीएम ने बीडीओ को निर्देशित किया। (संवाद)

...........................
हारामऊ गांव में खड़ंजे पर होता जलभराव करा दीजिए निदान

फोटो- भोगनीपुर तहसील में फरियाद करते फरियादी। संवाद
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य ने शिकायतें सुनीं। हारामऊ के कुलदीप कटियार ने शिकायत करते हुए कहा कि नालियाें का निर्माण नहीं होने से खड़ंजा में परनालों का पानी भरता है। जिसके कारण आवागमन में गांव के लोगों को परेशानी हाेती है। प्रधान से फरियाद की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सेल्हूपुर के चतुर सिंह ने शिकायत कर बताया की नोनापुर विद्युत फीडर से नगवां बंगार के लिए उसके खेत से होकर लाइन गई है। जो काफी जर्जर होने से तार लटकते हैं। इससे खेत की जुताई-बुवाई करने में परेशानी होती है। किसी समय घटना होने का डर बना रहता है। सूचना देने पर विद्युत विभाग की ओर से सुनवाई नहीं की गई। इस पर एडीएम ने सभी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। यहां कुल 57 शिकायतें आई जिसमें मौके पर सिर्फ छह शिकायतों का निस्तारण कराया जा सका। एसडीएम देवेंद्र सिंह, सीओ संजय कुमार सिंह, तहसीलदार डॉ. प्रिया सिंह, नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed