फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sir, please save me, the old woman appealed to JCP, said son and daughter-in-law are beating and torturing me

Kanpur: साहब, मुझे बचा लिजिए, वृद्धा ने जेसीपी से लगाई गुहार, बोली- बेटा और बहू मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे

Sat, 13 Jan 2024 12:48 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 Jan 2024 12:48 PM IST
सार

Kanpur News: बिठूर निवासी वृद्धा ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया है कि उसका बेटा और बहू आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं। जेसीपी ने थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के लिए आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Sir, please save me, the old woman appealed to JCP, said son and daughter-in-law are beating and torturing me
वृद्धा से जानकारी करते जेसीपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब, मुझे बचा लिजिए। मेरा इकलौता बेटा और बहू प्रापर्टी के लिए आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे हैं। ये कहते हुए बिठूर निवासी 75 वर्षीय शुकुंतला ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। बुजुर्ग महिला की आपबीती सुनने के बाद जेसीपी ने बिठूर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

बिठूर के हिंदपुर गांव निवासी शकुंतला यादव ने बताया कि उनके पति के देहांत के बाद 17 वर्ष पहले उनका इकलौता बेटा बेटा धर्मेंद्र पूरे परिवार से साथ अपना हिस्सा लेकर चला गया था। इसके बाद से उनका नाती ही उनकी देख रेख करता है। हाल ही में धर्मेंद्र वापस परिवार संग घर आ गया।
विज्ञापन

अब वह पूरी प्रापर्टी कब्जाना चाहता है। विरोध पर मारपीट कर प्रताड़ित करता है। वहीं बहू संध्या उनके नाती को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देती है। जहरीला पदार्थ भी खिला दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने बिठूर थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है
इसके बाद जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बिठूर थाना प्रभारी अतुल सिंह को कॉल कर पीड़िता की हर संभव मदद करने के आदेश दिए। वहीं इस संबंध में अुतल सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed