फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sir, I am alive, the secretary showed me dead not getting pension

Kanpur News: साहब, मैं जिंदा हूं, सचिव ने मुझे मृतक दिखाया नहीं मिल रही पेंशन

Sat, 04 Oct 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sir, I am alive, the secretary showed me dead not getting pension
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा/ताखा।‘साहब, मैं जिंदा हूं, लेकिन पंचायत के सचिव ने मुझे मृतक दिखाकर मेरी वृद्धा पेंशन बंद करवा दी’, यह बात समाधान दिवस में समस्याएं सुन रहे एडीएम के सामने अहिवरनपुरा निवासी रामचंद ने बात कही। फरियादी रामचंद ने बताया कि सचिव की गलती के कारण उनका जीवनयापन मुश्किल हो गया है। इस पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने तत्काल संबंधित बीडीओ प्रदीप कुमार से स्पष्टीकरण मांगा। बीडीओ ने कहा कि यह गलती संभवतः सचिव की ओर से हुई होगी।
सचिव इंद्रपाल सिंह को बुलाया गया तो उन्होंने बताया कि यह पेंशन उनके आने से पहले ही कट चुकी थी। एडीएम ने नाराजगी जताते हुए पूछा कि उस समय सचिव कौन था, जिस पर एडीओ कृषि ने बताया कि उस अवधि में सचिव संजीव कुमार थे। तहसीलदार जावेद अंसारी ने तत्काल फोन पर उनसे बात की। मामले की गंभीरता देखते हुए अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम श्वेता मिश्रा को आदेश दिया कि रामचंद की पेंशन का तत्काल ऑनलाइन निस्तारण कराया जाए। आदेश के बाद आरके रोहित सविता ने फरियादी को सुतियानी मोड़ तक गाड़ी से ले जाकर उनका ऑनलाइन सत्यापन और पेंशन पुनः चालू कराने की प्रक्रिया पूरी कराई। फरियादी रामचंद ने अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

ताखा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। वहीं तहसील दिवस में 24 शिकायतें आईं। इसमें से 10 का निस्तारण किया गया। उधर, सदर तहसील में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शिकायतें सुनीं। कुल 35 शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ छह का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed