{"_id":"575dba404f1c1b0e4211bce7","slug":"singing-dancing-modeling-talent-show-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगिंग, डांसिंग, माॅडलिंग में दिखी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगिंग, डांसिंग, माॅडलिंग में दिखी प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 13 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड के सिटी क्लब में अमर उजाला व रोटरी क्लब ऑफ कानपुर द्वारा आयोजित सिटी टैलेंट 2016 में फैशन शो के लिए ऑडीशन में पोज देती युवतियां।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। अमर उजाला और रोटरी क्लब आफ कानपुर की ओर से 25 जून को होने वाले सिटी टैलेंट 2016 का पहला ऑडीशन सिटी क्लब में हुआ। इसमें सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग में 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि बच्चों ने ऑडीशन में बढ़ चढ़ हिस्सा लिया।
प्रतिभागियों ने फिल्मी गीतों पर डांस किया और अपनी आवाज का जादू बिखेरा। माडलिंग में युवतियों ने जलवे बिखेरे तो लोग ताली बजाने से खुद को रोक नहीं पाए। रोटेरियन गौरव जैन ने बताया कि युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 25 जून को टैलेंट 2016 का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व ऑडीशन से चयनित प्रतिभागियों की प्रतिभा को निखारने के लिए चार दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। दूसरा ऑडीशन 19 जून को होगा। इसमें जूनियर और सीनियर दोनों वर्ग केप्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस दौरान सुशील चक, सीकेअरोड़ा, आरएस ग्रोवर, सुधीर मेहरोत्रा, अर्चना, सौरभ अग्रवाल, जिम्मी भाटिया आदि मौजूद रहे।