फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Silent procession, MP Devendra Singh Bhole said How did we get freedom from the British it was not told

Kanpur Dehat: मौन जुलूस! सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा- अंग्रेजों से आजादी कैसे मिली...यह नहीं बताया गया

Tue, 15 Aug 2023 03:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 15 Aug 2023 03:14 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: सांसद ने कहा कि 14 अगस्त को जब भारत पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था। उस समय हिंदुओं का कत्लेआम किया गया। बहन-बेटी की दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उस इतिहास को कोई बताने वाला नहीं है।

विज्ञापन
Silent procession, MP Devendra Singh Bhole said How did we get freedom from the British it was not told
सांसद देवेंद्र सिंह भोले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम लोगों को यह तो मालूम है कि 15 अगस्त को अंग्रेजों से आजादी मिली थी, पर यह नहीं बताया गया कि आजादी कैसे मिली थी। उसी को लेकर पिछले साल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को याद करने के लिए कार्यक्रम चलाया है। यह बात सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कही।

विज्ञापन

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले की अगुवाई में नगर पालिका स्थित गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मौन जुलूस निकाला। जुलूस शहर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ पुलिस चौकी पहुंचा। वहां स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर बने शिलाफलम का लोकार्पण करने के साथ ही पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू शंकर दयाल शर्मा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जुलूस का समापन हुआ। इस मौके पर सांसद ने कहा कि 14 अगस्त को जब भारत पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था। उस समय हिंदुओं का कत्लेआम किया गया। बहन-बेटी की दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। उस इतिहास को कोई बताने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार चला रही है जनहित की योजनाएं
इसलिए प्रधानमंत्री की पहल पर लोगों को 14 अगस्त को हुए विभाजन की जानकारी लोगों तक पहुंचे। यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार जनहित की योजनाएं चला रही है। उन योजनाओं का लाभ सभी वर्गों, समुदायों के लोगों को पात्रता के आधार पर मिल रहा है। किसी के साथ कोई भेदभाव नही किया जा रहा है।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में अकबरपुर चेयरमैन दीपाली सिंह, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन, डान टेलर, मनोज शुक्ला, विकास सिंह भोले, ऋषि सिंह, रामू कटियार, डॉ सतीश शुक्ला, मनोज शुक्ला, बृजेंद्र सिंह, विशंभर सोनकर, सुनील शर्मा योगेंद्र पाल, जमीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed