फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Silence prevails in the coaching hub that usually bustles with activity 24 hours a day.

Kanpur News: 24 घंटे गुलजार रहने वाली कोचिंग मंडी में सन्नाटा

Fri, 26 Jun 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Silence prevails in the coaching hub that usually bustles with activity 24 hours a day.
कानपुर। लखनऊ अग्निकांड के बाद केडीए, अग्निशमन और शिक्षाविभाग की कार्रवाई से काकादेव कोचिंग मंडी में हालात पूरी तरह बदल गए हैं। 24 घंटे गुलजार रहने वाली कोचिंग मंडी में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

बेसमेंट में संचालित सेंटर सील किए जा रहे हैं जहां सीलिंग की कार्रवाई नहीं हुई है उन संस्थानों ने भी सात दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। क्षेत्र में संचालित दो दर्जन से अधिक लाइब्रेरी भी कार्रवाई के डर से बंद कर दी गई हैं। कई छात्र वापस अपने घरों को लौट गए हैं जिसके चलते हॉस्टल खाली पड़े हुए हैं। वहीं, जो नहीं लौट सके वह हॉस्टल में रहकर ग्रुप स्टडी कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रों को भविष्य की चिंता सता रही है। बहराइच जिले के रहने वाले नितिन शुक्ला, सत्यम मिश्रा ने बताया कि काकादेव के एक हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। तीन दिन से कोचिंग संस्थान बंद होने पर भीषण गर्मी में एक छोटे से कमरे में कैद रहने को मजबूर हैं। नितिन बताते हैं कि पूरा दिन कोचिंग और लाइब्रेरी में बीतता था, हालांकि कार्रवाई के बाद सभी जगह ताले पड़े हुए हैं। फीस भी पूरी जमा है। ऐसे में भविष्य की चिंता सता रही है। कुछ यही हाल इटावा निवासी प्रखर दुबे और कानपुर देहात निवासी चंद्रभान का है। यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनकी कोचिंग को केडीए ने सील कर दिया है। अब दोनों एक अन्य सहपाठी के साथ मोबाइल के सहारे ऑनलाइन पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जान के साथ हमारे भविष्य की भी चिंता करे प्रशासन
मानक विहीन कोचिंग पर प्रशासन की कार्रवाई को छात्र सही फैसला बताते हैं। गोरखपुर निवासी विशाल और नमक फैक्टरी चौराहे के पास रहने वालीं छात्रा महक और पलक ने कहा कि जब कोचिंग में दाखिला लिया तो मोटी फीस भरी। उस दाैरान यह नहीं सोचा था कि अगर कोई दुर्घटना होती है तो कितनी हानि हो सकती है। प्रशासन की कार्रवाई बिल्कुल सही है लेकिन कोचिंग बंद होने से छात्रों का नुकसान हो रहा है। प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था जरूर करनी चाहिए।
--
होर्डिंग, बैनर उतारे
- काकादेव में छात्रों के पढ़ने के लिए बनी ई लाइब्रेरियों में ताला लग रहा है। हाल यह है कि कई लाइब्रेरी संचालक ने होर्डिंग और बैनर उतार लिए हैं जबकि कई मानक को पूरा करने में जुट गए हैं। सीलिंग का असर काकादेव स्थित खाने पीने की दुकानों पर भी पड़ा है। छात्रों के न आने पर कई रेस्टोरेंट और स्टॉल बंद नजर आ रहे हैं।
--
छात्रों के कोट फोटो के साथ
प्रशासन की कार्रवाई बिल्कुल ठीक
प्रशासन की कार्रवाई बिल्कुल ठीक है। मोटी फीस लेने के बाद भी अगर कोचिंग संचालक हमारी सुरक्षा का जिम्मा नहीं ले सकते तो ऐसी कोचिंग बंद हो जानी चाहिए।
- अभिषेक तिवारी
--
सही से नहीं हो पा रही तैयारी
कोचिंग बंद होने से नुकसान हो रहा है। ठीक ढंग से तैयारी भी नहीं हो पा रही है। कोचिंग संस्थान भी कुछ स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई पर निर्भर हैं। - विशाल
हालात सामान्य हो जाने का इंतजार
कोचिंग और हॉस्टल की फीस पहले ही दे चुका हूं। इसी लिए यहीं रुक कर हालात सामान्य हो जाने का इंतजार कर रहा हूं। कोचिंग सील हो गई है। नहीं पता कब खुलेगी। - नितिन
--
फीस वापस कराई जानी चाहिए
मानक न पूरा होने पर प्रशासन की कार्रवाई बिल्कुल उचित है, सभी छात्रों को कोचिंग संस्थानों से प्रशासन को फीस भी वापस कराई जानी चाहिए। पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। - सत्यम
--
---------------------------

कही सीढि़यां संकरी तो कहीं लटकते मिले तार, नोटिस जारी
फोटो-
अग्निशमन विभाग की टीमों ने कोचिंग सेंटरो, अस्पताल व शॉपिंग माल खंगाले
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। अग्निशमन विभाग का अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान विभाग की अलग-अलग टीमों ने कोचिंग सेंटरों के अलावा लाइब्रेरी, अस्पताल व शाॅपिंग माल से जुड़ी इमारतों में जांच की। टीम को अधिकतर कोचिंग सेंटर में कमियां मिलीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि किसी कोचिंग सेंटर में बिजली के तार लटकते मिले तो किसी की सीढि़यां संकरी थीं। इसी तरह कुछ सेंटरों में अग्निशमन यंत्र तो लगे मिले लेकिन उनके पास विभाग की कोई एनओसी नहीं मिला। ऐसे में सभी इमारतों के संचालकों की कमियां एकत्र कर उनके खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

- इन सेंटरों को जारी किया गया नोटिस
सीएनआईटी कंप्यूटर एजूकेशन सेंटर पटकापुर फीलखाना, पैरामाउंट कोचिंग कराचीखाना, डिवाइन एकेडमी फीलखाना, वेद लाइब्रेरी एक्सप्रेस रोड, प्रगति एकेडमी एक्सप्रेस रोड, सौरभ टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट एक्सप्रेस रोड, एनएलसी चौकी, बाबूपुरवा स्थित एमबी सन एकेडमी और अग्रवाल क्लासेस, एप्टेक लर्निंग डी ब्लाॅक किदवईनगर, ओम लक्ष्मी टावर एच ब्लाक किदवईनगर, स्कॉलर एकेडमी नवीननगर काकादेव, सिग्मा इंस्टीट्यूट रानीगंज काकादेव, ओमेगा कॅरिअर रानीगंज काकादेव, न्यू स्पीड इंस्टीट्यूट रानीगंज, शीनिल एकेडमी रानीगंज, राजाराम हास्पिटल कालपी रोड, मेसर्स वी मार्ट रिटेल लि. हरजिन्दर नगर, इंटर एक्टिव क्लासेस सनिगवां रोड, न्यू स्कॉलर्स एकेडमी स्वरूपनगर, क्लैट पॉसिबल कोचिंग सेंटर स्वरूपनगर, ध्येय आईएएस एकेडमी स्वरूपनगर, राहुल दीक्षित टाइम्स आर्यनगर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed