{"_id":"5ecce1508ebc3e90af11cb94","slug":"silence-of-the-broken-court-after-two-months-advocates-and-judges-handled-the-necessary-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 4.0: दो माह बाद टूटा कचहरी का सन्नाटा, अधिवक्ताओं व न्यायाधीशों ने जरूरी कामकाज निपटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 4.0: दो माह बाद टूटा कचहरी का सन्नाटा, अधिवक्ताओं व न्यायाधीशों ने जरूरी कामकाज निपटाए
Tue, 26 May 2020 03:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 May 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
दो माह बाद कचहरी में शुरू हुआ काम
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के चलते लगभग दो माह से बंद कचहरी में मंगलवार को सन्नाटा टूटा और अधिवक्ताओं व न्यायाधीशों ने जरूरी कामकाज निपटाए। वर्चुअल कोर्ट रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जमानत व जरूरी प्रार्थना पत्रों पर समय सारणी के अनुसार सुनवाई हुई।
न्यायालय परिसर को पूरी तरह से सील रखा गया था। न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा प्रार्थना पत्रों की सुनवाई के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रेक्टिस सीओपी कार्ड देख कर ही अधिवक्ताओं को प्रवेश दिया गया।
सुबह 10 बजे से कचहरी में वकीलों का आना शुरू हो गया था। बार एसोसिएशन के महामंत्री कपिल दीप सचान और कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर के बाहर बैठकर अधिवक्ताओं को जरूरी जानकारियां दी।
विज्ञापन
सुनवाई के लिए नियत मामलों की समयवार सूची शताब्दी गेट पर लगा दी गई थी। पहले दिन ज्यादातर अधिवक्ता असमंजस की स्थिति में रहे और चेंबर की साफ-सफाई कर अपने मुवक्किलों के लिखा पढ़ी से संबंधित सामान्य कामकाज निपटाए।