फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sidhu reached farrukhabad in support of Salman Khurshid lok sabha election 2019

सलमान के समर्थन में पहुंचे सिद्धू ने लगवाए चौकीदार चोर है के नारे, निशाने पर भाजपा

Sat, 27 Apr 2019 08:46 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Apr 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
Sidhu reached farrukhabad in support of Salman Khurshid lok sabha election 2019
लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के समर्थन में शहर पहुंचे पूर्व क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने नवजोत सिंह सिद्धू ने रोड शो में खूब सियासी चौके-छक्के लगाए। उन्होंने गुरुगांव देवी मंदिर से फ्लाइंग किस के साथ रोड शो शुरू किया। इसके बाद लालगेट तक हुए रोड शो में कई बार गली-गली में शोर है, चौकीदार चोर है के नारे लगवाए। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में शनिवार को प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने क्रिकेटर रहे टीवी कलाकार व राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू का रोड शो कराकर पूरी ताकत दिखाई। दोपहर बाद एक घंटा 25 मिनट देरी से पहुंचे सिद्धू को कड़ी सुरक्षा में कार से उतारा गया। इसके बाद उन्होंने लोडर पर सवार होकर फ्लाइंग किस के साथ रोड शो शुरू किया। आगे कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद समर्थकों के साथ पैदल चल रहे थे।
विज्ञापन


इससे सिद्धू का वाहन पुलिस, पीएसी व पंजाब पुलिस के जवान घेरे रहे। भीकमपुरा, टाउनहाल होते रोड शो गुजरा। पक्का पुल पर युवक शानू व स्वामी ने उन्हें क्रिकेट का बल्ला भेंट किया, तो उन्होंने वहीं से सियासी चौके-छक्के शुरू कर दिए। रोड शो और आगे बढ़ा तो भाजपा को निशाने पर लिया। फिर उन्होंने गली-गली में शोर है, चौकीदार चोर है के नारे लगवाए। कई जगह माला पहनाकर स्वागत किया गया, तो टाउनहाल, चौक, घुमना व लालगेट पर आतिशबाजी की गई। निर्धारित समय शाम पांच बजे रोड शो लालगेट पर पहुंचकर समाप्त हो गया। इसके बाद सिद्धू हवाई पट्टी मोहम्मदाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed