{"_id":"6ab835986284a4242a04e023","slug":"shyam-mahotsav-a-celebration-steeped-in-faith-zeal-and-enthusiasm-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1664334-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आस्था, उमंग और उत्साह में रंगा श्याम महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आस्था, उमंग और उत्साह में रंगा श्याम महोत्सव
विज्ञापन
कानपुर। मोतीझील लॉन में शनिवार देर शाम श्री श्याम महोत्सव आस्था, उमंग और उत्साह के साथ शुरू हो गया। भक्तों का हुजूम भगवान के श्रीविग्रह और भव्य दरबार देखने के लिए उमड़ पड़ा। पंडाल और दरबार को विशेष तरह के फूलों से सजाया गया। रंग बिरंगी लाइटों के बीच भजनों की प्रस्तुति ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। अमदाबाद, कोलकाता, जमशेदपुर से आए गायकों ने मनोहारी भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर किया।
श्यामजी मित्र मंडल की ओर से आयोजित महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इसके बाद अखंड ज्योति और प्रभु के चरणों में छप्पन भोग अर्पित किए गए। श्रीगणेश और श्री श्याम प्रभु की महाआरती हुई। मंडल के संजय खेमका, गोपाल अग्रवाल, श्याम गोयनका, पवन गुप्ता और मनोज अग्रवाल ने श्री गणेश वंदना की। नंद किशोर शर्मा नंदू ने ''''कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आणो है'''' भजन से संध्या की शुरुआत की। उनके भजन ''''गिरधर मेरे मौसम आया, धरती के शृंगार का'''' सुन भक्त झूम उठे। कोलकाता के शुभम-रूपम बाजोरिया ने ''''श्याम दीनानाथ कान्हा छोड़ दो'''' और ''''कोई कमी है बाबा के दरबार में'''' जैसे भजन गाकर लोगों को भाव विभोर किया। जमशेदपुर के अनुभव अग्रवाल ने ''''बड़ी उम्मीद लेकर के तुम्हारे पास आया हूं'''' और ''''लाज पे आंच बाबा आने न पाए'''' भजन सुनाए।
शेखावटी महल की तरह सजा पंडाल
श्रीश्याम महोत्सव का पंडाल राजस्थान के फतेहपुर शेखावटी महल की तरह सजाया गया, जिसमें लुकिंग ग्लास, क्रिस्टल और एक्रेलिक का उपयोग हुआ। हाथियों के रथ पर विराजमान शीश के दानी श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का श्रीविग्रह अपनी आभा बिखेरता रहा। शृंगार के लिए बुल्गारिया से विशेष डेजी और कार्नेशन फूल मंगाए गए थे। सबसे ऊपर राधा कृष्ण झूले में माखन खिलाते हुए और श्रीजी विराजमान रहे।
विज्ञापन
बाबा श्याम की मनमोहक छवि
पंडाल में रत्न जड़ित मुकुट पहने, लाल रंग की पोशाक में नीले घोड़े पर बैठे बाबा श्याम की छवि अत्यंत दर्शनीय थी। दरबार में एक तरफ श्री गणेश जी महाराज और दूसरी तरफ श्री हनुमान जी महाराज विराजमान थे। प्रभु श्री श्याम के अनन्य भक्त संत श्याम बहादुर और आलू सिंह भी भक्ति-भाव में उपस्थित थे। मंडल के संस्थापक और वर्तमान अध्यक्ष संजय खेमका सहित महामंत्री गोपाल गुड़ियावाला, कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, उत्सव संयोजक अनुपम अग्रवाल, श्याम गोयनका और प्रचार मंत्री आशीष गोयल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
आगे के कार्यक्रम
मंडल के प्रचार मंत्री आशीष गोयल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भजन संध्या रविवार को मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। सोमवार को सायंकाल छह बजे एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गणेश उद्यान, फूलबाग से प्रारंभ होगी। शोभायात्रा फीलखाना स्थित श्री श्याम मंदिर पर जाकर समाप्त होगी।