फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shweta to aim for a medal at the Pre-National Shooting Championship.

Kanpur News: प्री नेशनल शूटिंग में पदक पर निशाना साधेंगी श्वेता

Sat, 01 Aug 2026 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Shweta to aim for a medal at the Pre-National Shooting Championship.
कानपुर। शहर की एयर पिस्टल निशानेबाज श्वेता वर्मा अब प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। मूल रूप से बांदा निवासी श्वेता (30) ओलंपिक मेडलिस्ट निशानेबाज मनु भाकर और कोच रोहित यादव को अपना आदर्श मानती हैं। वर्ष 2019 में शूटिंग की शुरुआत करने वाली श्वेता ने लगातार मेहनत और लगन के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन



वर्ष 2022 में उन्होंने कोयलानगर में अपनी शूटिंग अकादमी की स्थापना की जहां वह युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के साथ प्रतिदिन चार से पांच घंटे अभ्यास भी करती हैं। श्वेता का कहना है कि पिता नंद किशोर वर्मा और शिक्षिका मां ममता देवी के सपनों को साकार करना ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है। उनका लक्ष्य ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन



49वीं स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर श्वेता का चयन सितंबर में देहरादून में होने वाली प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में वह 10 मीटर और 25 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में देशभर की 300 से अधिक महिला निशानेबाजों के बीच चुनौती पेश करेंगी। उनका लक्ष्य पदक जीतकर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख उपलब्धियां
- वर्ष 2022 की प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता की 25 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक।

- इंडिया टीम ट्रायल में 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में पांचवां स्थान।

- 44वीं नॉर्थ जोन और 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में नौवां स्थान।

- 23वीं प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में 25 मीटर वर्ग में चौथा तथा 10 मीटर वर्ग में पांचवां स्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed