फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shuttering of under-construction bridge on Chambal river falls, worker dead

इटावा: चंबल नदी पर निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी, मजदूर की मौत

Tue, 15 Dec 2020 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Dec 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Shuttering of under-construction bridge on Chambal river falls, worker dead
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले में महुआसूड़ा और बंसरी के बीच चंबल नदी पर निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से मजदूर की दबकर मौत हो गई। हादसे की वजह क्रेन से शटरिंग हटने की बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आठ नंबर खंभे पर शटरिंग लगाने का काम शुरू हुआ। निर्माण कार्य में लगी क्रेन से शटरिंग का एंगल हट गया। शटरिंग के नीचे कार्य कर रहे इकदिल के ईश्वरीपुरा निवासी बाबू सिंह उर्फ पउआ (28) पुत्र प्रभु दयाल के ऊपर भारी भरकम लोहे की प्लेट आ गिरी।
विज्ञापन


बाबू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार लखेरा ने बताया कि मजदूर के शव को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने अभी तक प्रार्थना पत्र थाना नहीं दिया है। हादसा होने के बाद चालक क्रेन छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हादसा है न कि किसी की लापरवाही। निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह से शटरिंग का एंगल हट गया और इतना बड़ा हादसा हो गया। इसमें किसी की भी कोई गैर जिम्मेदाराना हरकत नहीं है। - पवन कुमार गुप्ता, कार्य प्रभारी जूनियर इंजीनियर, सेतु निगम  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed