{"_id":"5b2fdc424f1c1b624d8b7e47","slug":"shuttering-artisan-raped-an-eight-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटरिंग कारीगर ने घर बुलाकर आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटरिंग कारीगर ने घर बुलाकर आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 25 Jun 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कानपुर के सचेंडी में रविवार दोपहर शटरिंग कारीगर अवधेश ने आठ साल की बच्ची को घर बुलाकर रेप किया। इसी बीच बच्ची की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर मारापीटा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर एसएसपी अखिलेश कुमार और एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज की है।
सचेंडी के एक गांव निवासी किसान के तीन बच्चों में छोटी बेटी गांव के एक प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा की छात्रा है। वह दोपहर में घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी शटरिंग कारीगर छोटू पाल ने बच्ची को सौ का नोट देकर गुटखा मंगाया। वह दुकान से गुटखा लेकर लौटी, तो छोटू उसे बहाने से घर ले गया और बच्ची से रेप किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसके संग मारपीट की।
इसी बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने छोटू को घर से बाहर घसीट कर मारापीटा। थानाध्यक्ष ने बताया कि छोटू शादीशुदा है। बच्ची और आरोपी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।