फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: Visarjan Shobha Yatra jammed Saraiya crossing for three hours

Shuklaganj: विसर्जन शोभायात्रा से सरैया क्रॉसिंग पर तीन घंटे लगा जाम, लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग बाधित

Wed, 11 Sep 2024 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Sep 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Shuklaganj: Visarjan Shobha Yatra jammed Saraiya crossing for three hours
सरैया क्रॉसिंग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
शुक्लागंज में गजानन की मूर्तियों की विसर्जन शोभायात्रा निकलने से सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को शाम से रात तक लगभग तीन घंटे लोगों को जाम से जूझना पड़ा। ऐसे में कई बार रेलवे फाटक बंद नहीं हो सका और ट्रेनें आउटर सिग्नल पर खड़ी रहीं। तीन घंटे तक लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग बाधित रहने के कारण लगभग दस ट्रेनें प्रभावित रहीं। सूचना मिलने पर पहुंची आरपीएफ ने यातायात रोकते हुए किसी तरह से ट्रेनों को बारी-बारी से निकलवाया, जिससे ट्रेनें विलंब से चलीं।
विज्ञापन



गंगाघाट नगर पालिका ने बैराज मार्ग पर गगनीखेड़ा झील में मूर्तियों का विसर्जन स्थल बनाया है। बुधवार को मूर्तियों का विसर्जन कराने वालों की भीड़ ने यातायात व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। लगातार विसर्जन शोभायात्रा निकलने से सरैया रेलवे क्रॉसिंग मार्ग पर जाम लग गया। शाम 4:56 बजे से लेकर रात 8.17 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। गेटमैन ने इसकी सूचना गंगाघाट रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग बाधित होने की जानकारी लखनऊ कंट्रोल को मिली, जिसके बाद विभागीय फोन घनघनाने लगे। इस बीच रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने से रेलवे फाटक बंद न हो सकने से अप व डाउन की दस ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


इसमें चेन्नई एक्सप्रेस दस मिनट, चित्रकूट एक्सप्रेस चार मिनट, आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस छह मिनट, साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चार मिनट, कानपुर लखनऊ मेमो दो मिनट, एक मालगाड़ी 13 मिनट तक सरैया रेलवे क्रॉसिंग के आउटर सिग्नल पर रुकने के बाद गंतव्य को रवाना हुई। जबकि कुछ अन्य ट्रेने उन्नाव, मगरवारा और गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर रोक कर निकाली गई। आरपीएफ गंगाघाट एएसआई गुप्तार सिंह को स्टेशन मास्टर की ओर से रेल रूट बाधित होने की सूचना शाम करीब पांच बजे दी गई। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने जाम खुलवाते हुए ट्रेनों को निकलवाते हुए रेल संचालन बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगापुल, मरहला चौराहा व पोनी तिराहे पर भी लगा जाम
सरैया रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने के कारण वाहनों का लोड नवीन गंगापुल और राजधानी मार्ग से पोनी तिराहा पर पड़ गया। इससे यहां शाम सात से नौ बजे तक जाम की स्थिति बनी रही। ऐसे में वाहनों की लंबी कतार पुल पर लगी रही। सूचना मिलने पर कोतवाली से कुछ होमगार्ड पहुंचे और किसी तरह से जाम खुलवाया। जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed