फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: There was a stir on the news of the dead youth being alive

UP: अर्थी पर मृत युवक का अचानक मुंह खुला, जिंदा समझ परिजन नर्सिंग होम लेकर पहुंचे,डॉक्टरों ने की मौत की पुष्टि

Sun, 01 Sep 2024 10:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Sep 2024 10:08 PM IST
सार

उन्नाव के पूरन नगर से मिश्रा कॉलोनी अंतिम संस्कार करने आए परिजन उस समय हैरत में पड़ गए जब मृत युवक का अचानक मुंह खुल गया। जिंदा समझकर परिजन आनन-फानन में शव को एक नर्सिंग होम ले लगे। डॉक्टरों ने कई घंटे पहले मौत होने की पुष्टि की।

विज्ञापन
Shuklaganj: There was a stir on the news of the dead youth being alive
शव को लेकर आटो से नर्सिंग होम जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतावाली क्षेत्र के मिश्रा कालोनी पक्का घाट पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अंतिम संस्कार के लिए लाए गए युवक का मुंह अचानक खुल गया। जिंदा समझकर परिजन आनन-फानन में शव को एक नर्सिंग होम ले लगे। वहां डॉक्टरों ने कई घंटे पहले मौत होने की पुष्टि की। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, बताया जा रहा है कि अर्थी पर पड़े फूल को एक गाय नोच रही थी, तभी शव का मुंह खुल गया।
विज्ञापन



उन्नाव के पूरन नगर मोहल्ला निवासी रोहित सविता (30) कई महीने से पीलिया रोग से पीड़ित थे। रविवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। इस पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए शुक्लागंज के मिश्रा कालोनी पक्का घाट लेकर पहुंचे। सुब्बाखेड़ा निवासी चचिया सुसर सुभाष ने बताया कि शव को अर्थी पर लेटाया गया था, तभी अचानक रोहित का मुंह खुला देखा गया और शरीर भी गर्म मिला। इस पर शव को अर्थी से उठाकर राजधानी मार्ग स्थित एक नर्सिंग लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने कई घंटे पहले मौत होने की पुष्टि की। इसके बाद रोहित के छोटे भाई मोहित ने अंतिम संस्कार किया। वहीं, कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। अंतिम संस्कार में सदर विधायक पंकज गुप्ता भी पहुंचे थे। जहां माजरा देख वह भी भौचक्के रह रहे।

 

कोतवाली पुलिस ने बताया कि मौके पर दो सिपाही भेजे गए थे, जिंदा होने की सूचना गलत थी। वहीं, घाट के पंडा राकेश तिवारी, मुनीम, टुन्नू गुरू ने बताया कि गले में पड़े फूल को गाय खींच रही थी, तभी मृतक का मुंह खुला और कुछ आवाज-सी लोगों को सुनाई दी।

 
विज्ञापन

डॉक्टर बोले- खिंचाव से खुला होगा मुंह
ठाकुरखेड़ा सीएचसी के डॉ. चिकित्सक रवि प्रकाश सचान ने बताया कि मृत व्यक्ति कभी जिंदा नहीं हो सकता है। हो सकता है कि गाय के फूल खींचने के दौरान गले में खिंचाव पड़ने से मुंह खुलने के साथ डकार जैसी आवाज निकली हो। यह तब होता है जब खराब वैक्टीरिया तेजी से मृत शरीर के अंगों को सड़ाने लगते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed