फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: Angry at teasing, brother killed cousin sister by hitting her with a hammer

Shuklaganj: चिढ़ाने से नाराज भाई ने चचेरी बहन की हथौड़े से कूंच कर की हत्या, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 15 Jan 2025 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Jan 2025 11:27 PM IST
सार

Shuklaganj News: चिढ़ाने पर भाई ने चचेरी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Shuklaganj: Angry at teasing, brother killed cousin sister by hitting her with a hammer
अंजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपापुरवा मोहल्ले में बुधवार की शाम दिल दहलाने वाली घटना हुई। चचेरी बहन के पागल-पागल कहकर चिढ़ाने से गुस्साए चेचेरे भाई ने हथौड़े से सिर और चेहरा कूचकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय दोनों घर में अकेले थे। हत्यारोपी के पिता के घर पर पहुंचने पर वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक मंद्धित है, उसका इलाज भी हो रहा है।
विज्ञापन



उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के रामबख्श खेड़ा गांव निवासी गोले की पुत्री अंजू (22) पखवाड़ा भर पहले गंगाघाट के चंपापुरवा निवासी चाचा शिवशंकर धानुक के यहां मकरसंक्रांति त्यौहार मनाने के लिए घर आई थी। तब से वह यहीं रूकी थी। अंजू की बुधवार देर शाम उनके ही चचेरे भाई शिवम उर्फ गोलू ने हथौड़े से चेहरे और सिर पर कई वार कर निर्मम हत्या कर दी। आरोपी के पिता शिवशंकर ने बताया कि उनकी पत्नी सवित्री चार दिन पहले उन्नाव के लुकैयाखेड़ा स्थित अपने मायके चली गई थी। गोलू से बड़ा बेटा राजा और छोटा बेटा बऊवा रोज की तरह नौकरी पर चले गए थे।
विज्ञापन


घर पर गोलू और अंजू अकेले थी शाम छह बजे वह आर्डनेंस फैक्ट्री से नौकरी कर वापस लौटे तो मेन गेट खुला था तभी गोलू नीचे नंगे पैर आता दिखा पूछा तो घबराने लगा और पागल, पागल कह कर चिल्लाने लगा। ऊपर जाकर देखा तो अंजू सोफे पर औंधे मुंह खून से लथपथ पड़ी थी पास ही एक वजनी हथौड़ा खून से सना रखा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी आरोपी के पिता का कहना है कि गोलू मानसिक बीमार है और 2015 से कानपुर के एक मनोचिकित्सक के यहां से उपचार चल रहा है। जब गोलू से घटना के बारे में पूछा ये कैसे हुआ तो बोला पागल कहकर चिढ़ा रही थी मार दिया। जांच प ड़ताल करने सीओ सीओ सिटी सोनम सिंह पहंची जिन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ कर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मौके पर फाेरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की। कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तीन किलो वजनी हथौंडे से किए तीन वार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि घटना में प्रयुक्त हथौड़ा घर से ही बरामद किया गया। जिसका वजन करीब तीन किलो का होगा जिससे अंजू के माथे, दाहिनी कनपटी और सिर के पिछले हिस्से में तीन से चार गहरे वार किए गए जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

घर के लगे सीसीटीवी का डीवीआर पुलिस ने कब्जें में लिया
दो मंजिला मकान के कई भागों में सीसीटीवी कैमरे लगे पाए गए है। कोतवाल ने घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में होने की संभावनाएं जताई है। जिसके चलते सीसीटीवी का डीवीआर पुलिस ने कब्जें में ले लिया है।

घर पर सूचना मिलने से मचा हाहाकार
अजगैन रामबक्शखेड़ा निवासी गोले से पुलिस ने फोन पर बात की। घटना की जानकारी जैसे ही पिता को लगी घर पर कोहराम मच गया। पिता फोन पर ही रो-रो कर बिलखने लगे। बोले उन्हें समझ नहीं आ रहा यह कैसे हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed