फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shraddha select in top 20 in PETA 's online contest

पेटा का ऑनलाइन कांटेस्ट टॉप 20 में शहर की श्रद्धा

Thu, 22 Oct 2015 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 22 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
shraddha select in top 20 in PETA 's online contest
सीएस की स्टूडेंट श्रद्धा प्रसाद की वेजिटेरियन हैबिट ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया। श्रद्धा पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) के ऑनलाइन ‘क्यूटेस्ट वेजिटेरियन नेक्स्ट डोर’ कांटेस्ट में टॉप 20 में चुनी गई हैं।
विज्ञापन


इसमें देश भर से सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। श्रद्धा इस कांटेस्ट में शहर से शामिल होने वाली एकमात्र प्रतिभागी हैं। शाकाहार को बढ़ावा देने और पशु पक्षियों को बचाने के लिए पेटा हर साल इस कांटेस्ट का आयोजन कराता है। इसमें 10-10 मेल और फीमेल प्रतिभागियों का चयन किया गया है। अब फाइनलिस्ट के चयन के लिए ऑनलाइन वोटिंग शुरू की गई है।
विज्ञापन


श्रद्धा का कहना है कि अगर कोई उन्हें वोट करना चाहता है तो पेटा की वेबसाइट www.petaindia.com पर जाकर वोट कर सकता है। श्रद्धा ने बताया कि 28 अक्तूबर को विनर चुनने का फैसला लिया गया है। विजेता का नाम दो नवंबर को एनाउंस किया जाएगा। श्रद्धा कल्याणपुर में आर्डनेंस से रिटायर्ड पिता, मां भानुमति, भाभी और दो बड़े भाइयों के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed