फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shraddha secured the first position by jumping 7.2 feet high.

Kanpur News: श्रद्धा ने 7.2 फुट की ऊंची छलांग लगाकर पाया प्रथम स्थान

Sun, 18 Oct 2026 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 18 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Shraddha secured the first position by jumping 7.2 feet high.
बरौर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौर में शनिवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक स्तर पर किशोरपुर की श्रद्धा ने 7.2 फुट की छलांग लगाकर ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में किशोरपुर के रवींद्र प्रथम, बरौर के पीयूष द्वितीय व केशी के मोहम्मद मुदस्सिर तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में किशोरपुर के रवींद्र प्रथम, निगोही के सोमिल द्वितीय व बरौर प्रथम के सप्तवीर तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद बालक वर्ग में किशोरपुर के रवींद्र प्रथम, निगोही के सोमिल द्वितीय व बम्हनौती तृतीय के पवन ने तृतीय रहे। कबड्डी में केशी की टीम को हराकर बरौर की टीम ने अपना परचम फहराया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में बरौर द्वितीय की प्रिया प्रथम, किशोरपुर की मोहिनी द्वितीय व बरौर प्रथम की पायल तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मी दौड़ में बम्हनौती की रानी प्रथम, केशी की न्यूमेरा द्वितीय, किशोरपुर की श्रद्धा तृतीय रही। लंबी कूद प्राथमिक बालिका में किशोरपुर की श्रद्धा ने 7.2 फुट की छलांग लगाकर प्रथम, डुढ़ियामऊ की अनुष्का ने 6.1 फुट छलांग लगाकर द्वितीय व बरौर द्वितीय की पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में बरौर ने जीत दर्ज कराई। जूनियर बालक वर्ग में निगोही के सूर्यांश प्रथम, हर्षित द्वितीय व किशोरपुर के रौनक तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में बिहारी के हर्षित प्रथम, कैलई के आयुष द्वितीय, निगोही के सूर्यांश तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में बम्हनौती की निहारिका प्रथम, कैलई द्वितीय की अंशिका द्वितीय व डुढ़ियामऊ की प्रिया तृतीय रहीं। 200 मी दौड़ में बम्हनौती की निहारिका ने प्रथम, डुढ़ियामऊ की प्रिया ने द्वितीय व बरौर तृतीय की संतोषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक के रोहित यादव व अभिनेंद्र सिंह रहे। शिक्षक कल्पना सिंह, मधु गुप्ता, पारुल सचान, अमीनुल इस्लाम, नीरा सचान, बलराम कुमार, राकेश त्रिपाठी, लोकेंद्रनाथ, राजेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed