फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Showing enthusiasm of voters , 76.47 percent voting

मतदाताओं का जोश दिखा, 76.47 फीसदी मतदान

Thu, 10 Dec 2015 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात Updated Thu, 10 Dec 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को प्रधान और ग्राम पंचायतों के अंतिम चरण में 132 ग्राम पंचायतों
विज्ञापन
में वोट डाले गए। अंतिम चरण में मतदाताओं का जोश बरकरार रहा। इस बार 76.47 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के दिन कोहरा न होने से मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

दोनों ब्लाकों सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह और जोश के साथ मतदान किया। मतदान केंद्रों पर लोगों ने कतार में लगकर वोट डाले। गांव की सियासत के अपनी दावेदारी करने वालों ने भी वोटरों को अंतिम चरण तक रिझाने की कोशिश की। मैथा ब्लाक में 78.4 फीसदी वोट डाले गए। वहीं, सरवनखेड़ा ब्लाक में 74.5 फीसदी मतदान हुआ। दोनों ब्लाकों कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण रहा।

 निर्वाचन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि अंतिम चरण में मैथा ब्लाक की 74 ग्राम पंचायतों के 1,29,388 मतदाताओं में से लगभग 1,02,216 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं सरवनखेड़ा ब्लाक की 58 ग्राम   पंचायतों के 1,27,303  मतदाताओं में से 94, 840 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं दोनों ब्लाक में कुल 2,22, 143 मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया।  प्रधानी चुनाव के अंतिम चरण में प्रधान पद प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंककर सुबह से मतदान में तेजी बनाए रखी।

 अंतिम चरण  में दोनों ब्लाकों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के 1474 प्रत्याशियों की  किस्मत मतेपटियों में कैद हो गई। जिला निर्वाचन कार्यालय से  मिली जानकारी के अनुसार इस चरण में मैथा ब्लाक की 74 ग्राम पंचायतों में  प्रधान पद  के कुल 643 प्रधान पद के प्रत्याशी थे। वहीं, सरवनखेड़ा की 58  ग्राम पंचायतों में कुल 585 प्रत्याशी प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे थे। मैथा ब्लाक में 64 और सरवनखेड़ा ब्लाक में 182 ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार थे।

 निर्वाचन कंट्रोल रूम के आंकड़ों के मुताबिक मैथा ब्लाक में सुबह सात से नौ बजे के बीच 12.8 प्रतिशत   मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं नौ से 11 बजे के बीच 30.5, 11 से एक बजे के बीच 50, एक से तीन बजे के बीच 65.5 और चार बजे के बीच 70 प्रतिशत से अधिक मत पड़ चुके थे। मैथा ब्लाक में कुल 78.4 फीसदी मत पड़े।

सरवनखेड़ा ब्लाक में सुबह सात से नौ बजे के बीच 12.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने  मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं नौ से 11 बजे के बीच 35, 11 से एक बजे के  बीच 50.3, एक से तीन बजे के बीच 63.5 और चार बजे 70.8 प्रतिशत से अधिक  मत पड़ चुके थे। सवनखेड़ा ब्लाक में कुल 74.5 फीसदी मत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed