फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   shot daughter-in-law in hardoi

हरदोई: चचेरे ससुर ने बहू को गोली मारी, बचाव को आए पुत्र और सास को लाठी से पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 23 Nov 2020 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Nov 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
shot daughter-in-law in hardoi
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले में लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औहदपुर में नल उखाड़ने के विवाद में चचेरे ससुर ने भतीजे की पत्नी पर तमंचे से फायर कर दिया। जांघ में छर्रे लगने से महिला घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


औहदपुर निवासी अटल प्रताप दिल्ली में मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी अंजली (33) रहती है। सोमवार सुबह अंजली घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अटल का चाचा राजनारायण वहां आया और नल उखाड़ने को लेकर चल रहे विवाद में गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन


इस पर अंजली ने विरोध किया तो राजनारायण ने तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से अंजली वहीं गिर गई। उसका पुत्र अंशू (15) और सास रानी देवी (60) ने बीच बचाव का प्रयास किया तो राजनारायण ने दोनों को लाठी मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में अंजली को भर्ती कराया गया है। लोनार कोतवाल एसके सोनकर ने बताया कि अंजली के देवर मुरली की तहरीर पर राजनारायण के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे गांव से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed