{"_id":"61ca1882b718612b901b7818","slug":"shopkeeper-accused-of-giving-protection-to-the-accused-of-misdeed-demanding-action-from-dm-akbarpur-news-knp6720826136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर दुष्कर्म के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार पर दुष्कर्म के आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम की कार के आगे बैठी महिलाएं। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गजनेर के एक गांव में मासूम से दुष्कर्म के मामले में पीड़ित पक्ष व ग्रामीणों ने मोहाना गांव के एक दुकानदार पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है। पुलिस दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सोमवार को करीब सौ से अधिक ग्रामीणों के साथ परिजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम से दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गजनेर क्षेत्र के एक गांव में 25 दिसंबर को छह वर्षीय मासूम से दो युवकों ने दुष्कर्म किया था।
बच्ची की मां ने कौसम गांव के भीम सिंह उर्फ प्रवीण व राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों आरोपियों को मोहाना में गिट्टी मौरंग का कारोबार करने वाला एक दुकानदार संरक्षण देता रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद भी उसने उनकी पक्ष में लोगों से काफी बहस की थी। इससे खफा ग्रामीण उस दुकानदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोमवार को सौ से अधिक महिलाएं व पुरुष ट्रैक्टर ट्रालियों से माती पहुंचे। वहां से पैदल मार्च निकाल कर कलेक्ट्रेट गए।
डीएम जेपी सिंह ने पीड़िता के माता-पिता व एक रिश्तेदार को दफ्तर के अंदर बुलाकर बात की। साथ ही निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। इधर बाहर खड़ी महिलाएं डीएम की गाड़ी के आगे बैठ गईं और डीएम से बाहर आकर सामूहिक रूप से बात करने की मांग करने लगीं।
इस पर एएसपी घनश्याम चौरसिया ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ग्रामीण डीएम को पत्र देकर चले गए। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि पीड़ित पक्ष एक दुकानदार पर आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। अगर उसकी संलिप्तता पाई गई तो कार्रवाई होगी।