फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Shop caught fire, businessman burnt alive inside in auraiya

औरैयाः दुकान में लगी आग, व्यापारी जिंदा जला, दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 07 Oct 2020 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Oct 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
Shop caught fire, businessman burnt alive inside in auraiya
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

औरैया जिले के कोतवाली क्षेत्र में फूलमती मंदिर के पास जूता-चप्पल व पान की दुकान में मंगलवार की आधी रात में आग लग गई। दुकान में अंदर सो रहा व्यापारी जिंदा जल गया। फायर ब्रिगेड करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा पाई।

विज्ञापन


पत्नी ने दुकान मालिक पिता-पुत्र पर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला परिहार टोला निवासी अंजनी पुत्र सूरज प्रसाद ने बताया कि मैं और मेरा भतीजा राधा मोहन (55) मोहल्ला फूलगंज मार्केट में जूता-चप्पल व पान की दुकान किए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की रात भतीजा राधा मोहन दुकान के अंदर सो रहा था। रात लगभग पौने 12 बजे अचानक से दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया और आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल को करीब दो घंटे आग बुझाने में लगे। इसमें करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है। पत्नी ने दुकान मालिक पिता-पुत्र पर आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं, मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दुकान मालिक लक्ष्मीनारायन व उनके पुत्र शशांक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed