{"_id":"69f9094cbb90efa6810faf79","slug":"shooter-lavanya-selected-for-trials-for-the-indian-team-kanpur-news-c-362-1-ka11003-146977-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शूटर लावण्या इंडिया टीम के लिए ट्रायल में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शूटर लावण्या इंडिया टीम के लिए ट्रायल में चयनित
विज्ञापन
कानपुर। शहर की युवा शूटर लावण्या अरोड़ा ने कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया टीम ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है। यह प्रतियोगिता डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 28 अप्रैल से 14 मई तक चल रही है। लावण्या यूथ कैटेगरी में ट्रायल खेलने वाली कानपुर की पहली महिला शूटर हैं।
द परफेक्ट राइफल शूटिंग अकादमी की पिस्टल शूटर लावण्या ने 600 में 542 अंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। खास बात यह है कि उन्होंने महज एक वर्ष के शूटिंग कॅरिअर में यह मुकाम हासिल किया है। लावण्या ने अपनी सफलता का श्रेय कोच अमर निगम, अविरल निगम और अपने माता-पिता को दिया। प्रतियोगिता में देशभर से 900 से अधिक महिला निशानेबाजों ने भाग लिया। वहीं पुरुष वर्ग के इंडिया टीम ट्रायल (10 से 14 मई) में अकादमी के अविरल निगम, अंकित यादव और केशव सोनी भी हिस्सा लेंगे।