{"_id":"5f8359138ebc3e9b8f2e6320","slug":"shok-akbarpur-news-knp587911373","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश व प्रदेश की भाजपा सरकार फेल-शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश व प्रदेश की भाजपा सरकार फेल-शिवपाल
विज्ञापन
स्व.रूपरानी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। कंचौसी कस्बा निवासी प्रसपा प्रदेश सचिव की मां के निधन पर पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने देश व प्रदेश की भाजपा सरकार को फेल बताया।
कंचौसी कस्बे निवासी प्रसपा के प्रदेश सचिव नरसिंह यादव की मां रूपरानी का 7 अक्तूबर को निधन हो गया था। रविवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह प्रदेश सचिव के घर पहुंचे और स्व. रूपरानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इस समय देश की अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर हो गई है। हाल यही रहा तो सरकारी कर्मचारियों का वेतन मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। भाजपा ने जनता को ठगा है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया, लेकिन हकीकत में किसानों की आय आधी रह गई। हाथरस कांड के बारे में पूछने पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव, प्रदेश सचिव प्रसपा सत्यवीर यादव, वेद व्यास निराला, गजेंद्र यादव, रामशंकर गुप्ता, महिला सभा जिलाध्यक्ष नेहा पांडेय, दीपू यादव, टोनू यादव, दिलीप पाल, टिंकल यादव, जितेंद्र सिंह, अनूप गुप्ता, राजेंद्र, अंकुर यादव, ककोर सहकारी संघ अध्यक्ष गौरव यादव, राजवीर कश्यप मौजूद रहे।
प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से क्षेत्र की खराब सड़कों के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि जब मंत्री थे। तब समूचे प्रदेश में सड़कें बनवाई गई थी। प्रदेश की सरकार उनकी मरम्मत भी नहीं करा पा रही है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।