फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shohde asked for mobile number, girl students thrashed and kicked

Farrukhabad: शोहदे ने मांगा मोबाइल नंबर, छात्राओं ने लात-घूंसे की पिटाई, हर कोई कर रहा है तारीफ

Thu, 09 Feb 2023 10:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Feb 2023 10:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शोहदे को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद हर कोई बेटियों की सराहना कर रहा है। बताया जा रहा है कि छात्राओं ने मोबाइल नंबर मांगने पर शोहदे की पिटाई की है।

विज्ञापन
Shohde asked for mobile number, girl students thrashed and kicked
शोहदे को पीटतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में कोचिंग से लौट रहीं छात्राओं ने मोबाइल नंबर मांगने पर शोहदे की पिटाई कर दी। सबक सिखाने का वीडियो वायरल होने पर छात्राओं की जमकर सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रेलवे रोड स्थित सिंधी कॉलोनी क्षेत्र का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ छात्राएं पास के ही मोहल्ले से कोचिंग पढ़कर लौट रही थीं। उसी समय बाइक सवार एक किशोर ने कुछ छात्राओं से मोबाइल नंबर मांगा। पहले तो छात्राओं ने अनसुना किया, मगर बार-बार कहने पर तीन छात्राएं गुस्सा गईं।
विज्ञापन

उन्होंने किशोर को पकड़ लिया और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। शोहदे की पिटाई के वक्त आसपास मोहल्ले वाले खड़े देख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग बेटियों की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बेटियां आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें, तो उनके साथ अन्याय रुकना तय है। फिलहाल इसकी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed