फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shoe industry will prepare skilled labor

जूता इंडस्ट्री को तैयार होंगे दक्ष श्रमिक

Mon, 24 Aug 2015 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 24 Aug 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
Shoe industry will prepare skilled labor
जूता इंडस्ट्री के लिए तकनीकी रूप से दक्ष और कुशल श्रमिक तैयार करने के लिए आगरा स्थित सेंट्रल फुटवियर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (सीएफटीआई) उन्नाव के बंथर में मल्टी टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर खोलने जा रहा है। 28 अगस्त को इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। अक्तूबर से संस्थान में कोर्स शुरू होंगे।
विज्ञापन


सेंटर में कई सर्टिफिकेट कोर्स चलाए जाएंगे। सीएफटीआई के निदेशक सनातन साहू ने बताया कि 10 हजार वर्ग फीट में सेंटर खोला जाएगा। इसमें तीन महीने से लेकर एक साल तक के सर्टिफिकेट कोर्स चलाए जाएंगे। कोर्स 10वीं से लेकर स्नातक पास तक के लिए होंगे। शुरुआत में चार सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होंगे। इसके बाद पीजी कोर्स भी शुरू होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन के तहत मल्टी स्किल्ड और क्वालिटी कंट्रोल के लिए भी श्रमिकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट के सदस्य और फुटवियर कारोबारी जावेद इकबाल ने बताया कि इस सेंटर के खुलने से फायदा होगा।
विज्ञापन

कोर्स का नाम और सीट
-सर्टिफिकेट कोर्स इन फुटवियर मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी एंड प्रोडक्शन सुपरवाइजर : 50
-सर्टिफिकेट कोर्स इन फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट : 15 a तीन महीने और छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स जिसमें जूता इंडस्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों को कुशल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रतिवर्ष दो हजार कुशल श्रमिक और 200 तकनीक आधारित कर्मचारियों तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed