फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shobhit Pehalwan won the Kesari title.

Kanpur News: शोभित पहलवान ने जीता केसरी का खिताब

Mon, 24 Aug 2026 02:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shobhit Pehalwan won the Kesari title.
कानपुर। मैस्कर घाट पर रविवार को शहीदों की स्मृति में राष्ट्रीय अखाड़ा नानाराव घाट की ओर से पारंपरिक दंगल का आयोजन किया गया। यहां आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर देहात, जौनपुर और लखनऊ समेत अन्य शहरों के पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए। केसरी का खिताब झींझक के शोभित पहलवान ने जीता।
विज्ञापन

शुरुआती मुकाबले में झींझक के रवि पहलवान और फिरोजाबाद के बंटी पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। यह बराबरी पर छूटा। रायबरेली के भूपेंद्र और उन्नाव के भूरा के बीच जोरदार संघर्ष के बाद मुकाबला बराबरी पर रहा। मथुरा के हरिशचंद्र को उन्नाव के बालचंद्र ने पटखनी देकर जीत दर्ज की। उन्नाव के संजय पहलवान ने मथुरा के रामपाल को चित कर मुकाबला अपने नाम किया। दंगल के सबसे रोमांचक मुकाबले में केसरी के खिताब के लिए झींझक के शोभित पहलवान और उन्नाव के विपिन आमने-सामने आए। शोभित ने शानदार काला जंग दांव लगाकर विपिन को मात दी और केसरी का खिताब अपने नाम किया। शोभित पहलवान को आयोजन समिति की ओर से गदा, चांदी का सिक्का और 21 हजार की पुरस्कार राशि दी गई। नीत कुमार नितिन, मनोज बाजपेयी, विपिन दीक्षित, विनोद कनौजिया, शंकर, अशोक पांडे सहित बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed