फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivshakti Mahayagya performed in Trijata Yoga on the banks of Sangam

Kanpur News: संगम तट पर त्रिजटा योग में किया शिवशक्ति महायज्ञ

Tue, 18 Feb 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Shivshakti Mahayagya performed in Trijata Yoga on the banks of Sangam
कानपुर। विकासनगर स्थित धूनी ध्यान केंद्र के संस्थापक डॉ. आचार्य अमरेश मिश्र ने प्रयागराज में संगम तट पर त्रिजटा योग में शिवशक्ति महायज्ञ किया। साथ में कोषाध्यक्ष डॉ. सुनीता मिश्रा व अन्य भक्त भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने संगम में स्नान किया और पितरों का तर्पण कर उनके मोक्ष की कामना की। साथ ही महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं के सहज व सुगम स्नान के लिए प्रार्थना की। बाद में सिद्ध त्रिजरा योग में लोक कल्याण के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की और तट पर महायज्ञ संपन्न कराया।
विज्ञापन

आचार्य अमरेश ने बताया कि इस पावन महाकुंभ में जो भक्त एक डुबकी भी लगा लेता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। अजय अवस्थी, माया अवस्थी, डॉ. अखंड प्रकाश, दीपा प्रकाश, ओम चिकित्सा केंद्र के संचालक ईश कुमार, स्वेता आदि भक्त महायज्ञ में मौजूद रहे और गंगा आरती करते हुए जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed