फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivrajpur police could not find the associate of main accused in rape case

हैवान के साथ था एक और शैतान: पांच साल की मासूम ने बताई उस रात की खौफनाक कहानी, ठंड से अकड़ गई थी किशोरी की लाश

Thu, 19 Dec 2024 05:05 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 19 Dec 2024 05:05 PM IST
सार

जांच में पता चला है कि घर में मृत मिली किशोरी की मौत ठंड लगने की वजह से हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने इस बात का खुलासा किशोरी के प्रेमी से हुई लंबी पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर किया था।

विज्ञापन
Shivrajpur police could not find the associate of main accused in rape case
प्रेमी ने किशोरी संग की हैवानियत की हदें पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के शिवराजपुर स्थित रौतापुर खुर्द गांव में बीते शनिवार को हुई 16 वर्षीय 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद मौत हो गई थी। शिवराजपुर पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। वहीं छात्र के भाई और मां का कहना है कि आरोपी के साथ में जो युवक छोड़ने और वापस लेने आया था, उसे पुलिस ढूंढने मे नाकाम रही है। हम जल्द परिजनों के साथ जिला अधिकारी से शिकायत करेंगे। 

विज्ञापन
Trending Videos

क्या हुआ था उस रात?
जांच में पता चला है कि घर में मृत मिली किशोरी की मौत ठंड लगने की वजह से हुई थी। मंगलवार को पुलिस ने इस बात का खुलासा किशोरी के प्रेमी से हुई लंबी पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

संबंध बनाने के लिए रखा था सात घंटे निर्वस्त्र
पुलिस का कहना है कि प्रेमी ने संबंध बनाने के लिए किशोरी को करीब सात घंटे तक निर्वस्त्र अवस्था में रखकर था। इस दौरान उसने सेक्स वर्धक गोलियां खाईं और दो बार संबंध भी बनाए थे। लंबे समय तक निर्वस्त्र रहने की वजह से किशोरी को ठंड लग गई थी। शरीर अकड़ता देख प्रेमी भाग निकला था।

विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने गए थे परिजन
वारदात वाली रात किशोरी के परिवार के सभी सदस्य एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। मृतका की भाभी की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए थे। 

भाई की बेटी ने बताया प्रेमी का हुलिया
जांच के दौरान रात में मृतका के साथ सोई बड़े भाई की बेटी ने एक युवक के आने का जिक्र किया था। हुलिए के आधार पर पुलिस ने किशोरी के गांव से 20 किमी दूर स्थित नेवादा गांव निवासी कुलदीप कुमार उर्फ शोभित को तलाशना शुरू किया। पकड़े गए कुलदीप ने पूछताछ में बताया कि किशोरी के परिजनों के न होने की वजह से वह रात करीब 8.30 बजे उसके घर पहुंचा और सुबह उसकी तबीयत बिगड़ती देख भाग निकला। बता दें कि रविवार को तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किशोरी का पोस्टमॉर्टम किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed