फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   shivpal yadav says ploting to break sp

शिवपाल बोले, सपा को तोड़ने की चल रही साजिश

Wed, 19 Oct 2016 04:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 19 Oct 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav says ploting to break sp
शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)
परिवार में मचे विवाद पर सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की तल्खी एक बार फिर सामने आई। उन्होंने कहा कि सपा को तोड़ने की साजिश चल रही है। इस काम में वे लोग लगे हैं जो समाजवादी होने का ढाेंग कर रहे हैं। ऐसे लोगों का समाजवाद से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन कोई भी शक्ति सपा को तोड़ने में सफल नहीं हो पाएगी। वह मंगलवार को चौ. हरमोहन सिंह यादव की जयंती के अवसर मेहरबान सिंह का पुरवा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेताजी ने समाजवादी पार्टी को जीरो से शुरू कर शिखर तक पहुंचाया है। यहां तक पहुंचने में काफी मेहनत लगती है। सब कुछ इतना आसान नहीं है, जितना समझा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी के साथ शुरू से जिन लोगों ने पार्टी को मजबूत बनाने में अपना सहयोग दिया, उसमें चौधरी हरमोहन सिंह प्रमुख व्यक्ति थे।
विज्ञापन


पार्टी के जो पुराने लोग हैं, उन्हें पता है कि सपा को खड़ा करने में कितनी लड़ाई लड़नी पड़ी है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पिछली बार की तरह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। अयोध्या में केंद्र सरकार की तरफ से संग्रहालय बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सब चुनावी स्टंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो साल से अयोध्या की याद नहीं आई, अचानक अयोध्या में केंद्र सरकार क्यों सक्रिय हो गई है, यह सभी को पता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया दूरी बनाकर रखी, लेकिन जाते-जाते उन्होंने समाजवाद का लबादा ओढ़ने वालों पर जमकर भड़ास निकाली। इस मौके राज्यसभा सांसद सुखराम ने शिवपाल को शॉल भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed