फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal yadav says about samajwadi party

शिवपाल ने कहा, ‘बहुत बड़ी साजिश के तहत सपा का किया जा रहा नुकसान’

Fri, 03 Feb 2017 01:41 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav says about samajwadi party
शिवपाल सिंह यादव
इटावा जसवंत नगर में जनसंपर्क के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बहुत बड़ी साजिश के तहत सपा का नुकसान किया जा रहा है।  कुछ लोगों ने ऐसा करके पार्टी को सीमित कर दिया है। सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यदि उन्हें पद की चाह होती तो 2003 में जब सपा की सरकार बनी थी, तब वह मुख्यमंत्री बन जाते। मगर उन्हें पद का कोई लालच कभी नहीं था। नई राजनैतिक पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा अभी इंतजार करें। अब इस बारे में चुनाव परिणाम आने के बाद ही बात करेंगे।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की ओर से आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह बड़ा सौभाग्य है कि आप लोगों ने मुझे लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया। मैने तो अपना कर्तव्य का निर्वहन किया है। आज भी नेताजी के सम्मान के लिए कुछ भी कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि जहां बुजुर्गों का सम्मान नहीं होता, वहां कभी सफलता नहीं मिलती। नेताजी ने समाजवादी पार्टी बनाकर लोहिया के आदर्शों पर पार्टी को खड़ा किया। आज जब जसवंतनगर क्षेत्र का दौरा किया। तो देखा जिन बुजुर्गों ने नेताजी का साथ दिया और पार्टी को खड़ा किया। वे पुराने संघर्ष को याद करके दुखी होते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव में नेताजी के नेतृत्व में बहुत बड़ा मोर्चा बन रहा था, लेकिन साजिश कर दी गई। प्रदेश में एक बार फिर से सपा की सरकार पहले से भी ज्यादा बहुमत से आ सकती थी। मगर कुछ लोगों ने साजिश करके पार्टी को सीमित कर दिया। पार्टी का नुकसान किया गया। मैने तो नेताजी का बड़े होने के नाते सम्मान किया और आगे भी करता रहूंगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि कभी भी बुजुर्गों को सम्मान को ठेस न पहुंचे इसका ध्यान रखें।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान शिवपाल ने कहा नेताजी ने जब 2003 में प्रदेश में सरकार बनाई थी। तब अगर चाहते तो मुख्यमंत्री बन जाते। नेताजी तो दिल्ली में थे। मगर उन्हें पद का कभी कोई लालच ही नहीं रहा। मैने तो सिर्फ गलत कार्य करने वालों का विरोध किया था। आज वो लोग मजे कर रहे हैं। यह एक धर्म युद्ध है। इसमें जीत हमारी ही होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री अशोक यादव, पूर्व मंत्री उमेश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व जिला महासचिव अजय भदौरिया व कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed